1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. वॉशिंग मशीन से आ रही है सड़न और बदबू? इन आसान घरेलू टिप्स से लाएं नई जैसी खुशबू

वॉशिंग मशीन से आ रही है सड़न और बदबू? इन आसान घरेलू टिप्स से लाएं नई जैसी खुशबू

 Written By: Ritu Raj
 Published : Oct 12, 2026 11:11 pm IST,  Updated : Oct 12, 2026 11:11 pm IST

क्या आपके भी वॉशिंग मशीन से सड़न और बदबू आने लगी है और आप इससे छुटकारा पाने के लिए आसान घरेलू उपाय ढूंढ रहे हैं तो यहां बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।

वॉशिंग मशीन से आ रही है सड़न और बदबू? इन आसान घरेलू टिप्स से लाएं नई जैसी खुशबू- India TV Hindi
वॉशिंग मशीन से आ रही है सड़न और बदबू? इन आसान घरेलू टिप्स से लाएं नई जैसी खुशबू Image Source : MAGNIFIC

अक्सर हम कपड़ों को साफ रखने के लिए वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कपड़े साफ होने के बाद मशीन को ऐसे ही छोड़ देते हैं जिसकी वजह से एक समय के बाद उसमें से सड़न की बदबू आने लगती है। इसकी वजह से कई बार कपड़े धोने का भी मन नहीं करता। नमी, डिटर्जेंट के अवशेष, और गंदगी के कारण मशीन के ड्रम और पाइप में बैक्टीरिया व फफूंद पनपने लगते हैं, जिससे अजीब सी सड़न और बदबू आने लगती है। अगर आपकी भी वॉशिंग मशीन से बदबू आ रही है, तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ आसान घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। 

बदबू दूर करने के असरदार घरेलू उपाय

बेकिंग सोडा और सिरका: वॉशिंग मशीन के ड्रम में आधा कप बेकिंग सोडा डालकर गर्म पानी के साथ एक साइकल चलाएं। इसके बाद डिटर्जेंट ट्रे में एक कप सफेद सिरका डालकर एक बार फिर हॉट वॉटर साइकल चलाएं। यह तरीका मशीन के अंदर जमी फफूंद और बदबू को जड़ से खत्म कर देगा।

नींबू का रस: नींबू प्राकृतिक रूप से डीओडराइज़र और एंटीबैक्टीरियल होता है। इसके लिए 3-4 नींबू का रस निकालकर स्पंज की मदद से ड्रम के अंदरूनी हिस्से और रबर की गैस्केट पर लगाएं। इसे 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर सादे पानी से धो लें। इससे मशीन में नींबू जैसी ताजी खुशबू बनी रहेगी।

ब्लीच का इस्तेमाल: यदि बदबू बहुत ज्यादा है, तो पानी से भरे ड्रम में एक कप क्लोरीन ब्लीच मिलाएं और नॉर्मल वॉश साइकल चलाएं। ध्यान रखें कि इस प्रक्रिया के दौरान मशीन में कपड़े न हों। ब्लीच सभी तरह के बैक्टीरिया और फंगस को तुरंत नष्ट कर देता है।

डिटर्जेंट डिस्पेंसर ट्रे की सफाई: डिटर्जेंट और सॉफ्टनर का जमा हुआ अवशेष अक्सर बदबू का मुख्य कारण बनता है। ट्रे को निकालकर गर्म पानी और पुराने टूथब्रश की मदद से अच्छी तरह साफ करें। सूखने के बाद ही इसे वापस लगाएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।