1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. नवरात्रि स्पेशल फलाहारी अप्पे, समा के चावल से बनाएं और हरी मिर्च की चटनी से खाएं, आसान है रेसिपी

नवरात्रि स्पेशल फलाहारी अप्पे, समा के चावल से बनाएं और हरी मिर्च की चटनी से खाएं, आसान है रेसिपी

 Written By: Bharti Singh
 Published : Oct 12, 2026 02:37 pm IST,  Updated : Oct 12, 2026 02:37 pm IST

नवरात्रि व्रत में फलाहारी अप्पे बनाकर खा सकते हैं। समा के चावल से स्वादिष्ट अप्पे तैयार हो जाते हैं आप इन्हें हरी मिर्च की चटपटी चटनी के साथ इंजॉय कर सकते हैं। नोट कर लें व्रत वाले अप्पे की रेसिपी।

फलाहारी अप्पे रेसिपी- India TV Hindi
फलाहारी अप्पे रेसिपी Image Source : INDIA TV

व्रत लोग तली भुना ज्यादा खाने लगते हैं। कई बार आलू और फ्राई चीजें खाने का मन नहीं होता और कुछ हल्का, चटपटा और कम तेल वाला खाने की इच्छा होती है। अगर आपको लाइट खाना है जिससे पेट भी भर जाए और स्वाद भी मिल जाए तो अप्पे बनाकर खा सकते हैं। वैसे को अप्पे सूजी से बनते हैं लेकिन आप इन्हें व्रत में समा के चावल से बनाकर तैयार कर सकते हैं। अप्पे बहुत कम तेल में बन जाते हैं और इन्हें हरी मिर्च-धनिया की चटनी के साथ आप खा सकते हैं। इससे व्रत में आपको एकदम चटपटा स्वाद मिलेगा। सबसे खास बात कि आप इसमें ज्यादा तेल भी इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। जब भूख लगे तो समा के चावल के अप्पे बनाकर खा सकते हैं। फटाफट नोट कर लें फलाहारी अप्पे की रेसिपी।

व्रत वाले अप्पे की रेसिपी

पहला स्टेप- व्रत में अप्पे बना रहे हैं तो इसके लिए समा के चावल ले लें। चावल को सूखा ही मिक्सी में डालकर हल्का ग्राइंड कर लें। 1-2 बार चलाते हुए घुमाने पर ही समा के चावल सूजी जैसे हो जाएंगे। अब चावल को दही में भिगोकर रख दें। 

दूसरा स्टेप- अप्पे में आप व्रत में खाई जाने वाली सब्जियां जैसे हरी मिर्च, आलू, हरा धनिया बारीक काटकर डाल दें। अब इसमें हल्का क्रंची फ्लेवर लाने के लिए मूंगफली को हल्का रोस्ट करके थोड़ा दरदरा पीसकर मिला दें। अप्पे में घी, राई, जीरा और करी पत्ता का तड़का लगा दें।

तीसरा स्टेप- नॉर्मल सूजी के अप्पे जैसा घोल बनाकर तैयार कर लें। जब आपको अप्पे खाने हों तो अप्पे मेकर में घी लगाकर ग्रीस करें। अब अप्पे को दोनों तरफ से घुमाते हुए सेंक लें। तैयार हो जाएंगे स्वादिष्ट फलाहारी अप्पे। सारे बैटर से इसी तरह अप्पे बना लें।

चौथा स्टेप- अब मिक्सी में हरी मिर्च, हरा धनिया, टमाटर, सेंधा नमक और जीरा डालकर तीखी हरी चटनी बना लें। व्रत वाले अप्पे को इस हरी चटनी के साथ खाएंगे तो मजा आ जाएगा। आप इसे लंच या डिनर में कभी भी बनाकर खा सकते हैं। फलाहारी अप्पे बिना व्रत वाले लोगों को भी पसंद आएंगे। इन्हें नाश्ते में बनाकर पूरे परिवार को खिला सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।