1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. नवरात्रि के व्रत में कुछ चटपटा खाने का कर रहा मन? तो बनाएं राजगिरा टिक्की, नोट करें रेसिपी

नवरात्रि के व्रत में कुछ चटपटा खाने का कर रहा मन? तो बनाएं राजगिरा टिक्की, नोट करें रेसिपी

 Written By: Ritu Raj
 Published : Oct 12, 2026 06:34 pm IST,  Updated : Oct 12, 2026 06:34 pm IST

क्या आप भी नवरात्रि में सादा खाना खा कर बोर हो चुके हैं और कुछ चटपटा खाने का मन कर रहा है तो राजगिरा टिक्की आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यहां हन ईपके लिए राजगिरा टिक्की की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं।

राजगिरा टिक्की- India TV Hindi
राजगिरा टिक्की Image Source : INDIA TV

नवरात्रि के व्रत के दौरान लोग सादा खाना खा खा कर बोर हो जाते हैं। ऐसे में अक्सर ऐसा होता है कि शाम होते ही कुछ चटपटा खाने का मन करता है। लेकिन समझ नहीं आता कि कुट्टू की पूरी या साबूदाने की खिचड़ी के अलावा क्या खाया जाए। ऐसे में अगर आपका मन कुछ चटपटा, करारा और स्वादिष्ट खाने का कर रहा है, तो राजगिरा टिक्की आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। राजगिरा न केवल सेहत के लिए फायदेमंद है बल्कि इससे बनी डिशेज खाने में भी स्वादिष्ट लगती है। ऐसे में यहां से राजगिरा टिक्की की आसानी सी रेसिपी नोट कर लें। 

सामग्री 

  • राजगिरा का आटा: 1 कप
  • उबले हुए आलू: 2 बड़े (मैश किए हुए)
  • हरी मिर्च: 2 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक: 1 छोटा चम्मच (घिसा हुआ)
  • भुना जीरा पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
  • सेंधा नमक: स्वादानुसार
  • हरा धनिया: 2 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
  • नींबू का रस: 1 छोटा चम्मच
  • तेल या घी: टिक्की सेकने के लिए

बनाने का तरीका

मिश्रण तैयार करें

एक बड़े बर्तन में उबले और मैश किए हुए आलू लें। अब इसमें राजगिरा का आटा, बारीक कटी हरी मिर्च, घिसा हुआ अदरक, भुना जीरा पाउडर, स्वादानुसार सेंधा नमक और बारीक कटा हरा धनिया डालें।

डो गूंधें
इन सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाते हुए आटे की तरह गूंध लें। यदि मिश्रण ज्यादा सूखा लगे, तो इसमें 1 चम्मच पानी या नींबू का रस मिलाकर एक नरम और चिकना डो बना लें।

टिक्की का आकार दें
हाथों पर थोड़ा सा तेल या घी लगाएं ताकि मिश्रण चिपके नहीं। अब मिश्रण से छोटी-छोटी लोइयां तोड़ें और उन्हें हथेलियों के बीच दबाकर गोल टिक्की का आकार दें।

टिक्की को सेकें
अब एक नॉन-स्टिक तवे या पैन को गैस पर गरम करें और उस पर थोड़ा सा घी या तेल फैलाएं। अब तैयार टिक्कियों को तवे पर रखें और धीमी से मध्यम आंच पर सेकें। जब टिक्की एक तरफ से सुनहरी और कुरकुरी हो जाए, तो इसे सावधानी से पलट दें और दूसरी तरफ भी थोड़ा घी लगाकर सेक लें। जब दोनों तरफ से टिक्की एकदम क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन हो जाए, तो इसे प्लेट में निकाल लें। आपकी गरमा-गरम और चटपटी राजगिरा टिक्की तैयार है। इसे व्रत वाली हरी चटनी या फलाहारी दही के साथ सर्व करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।