1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. काश्वी के लव गिल पर आरोप लगाने पर भड़कीं काम्या पंजाबी, कहा- 'दूसरी औरत को नीचा दिखाना बंद करो'

काश्वी के लव गिल पर आरोप लगाने पर भड़कीं काम्या पंजाबी, कहा- 'दूसरी औरत को नीचा दिखाना बंद करो'

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Oct 26, 2026 04:58 pm IST,  Updated : Oct 26, 2026 04:58 pm IST

स्काउटओपी और लव गिल के रिश्ते पर चल रहे विवाद के बीच काम्या पंजाबी ने काश्वी को फटकार लगाई। साथ ही उन्हें दूसरी महिला को नीचा दिखाना बंद करने की सलाह दी।

Kamya Punjabi- India TV Hindi
काश्वी और काम्या पंजाबी Image Source : INSTAGRAM/@KAAASHVI,PANJABIKAMYA

'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट्स स्काउटओपी और लव गिल से जुड़े विवाद के बीच काम्या पंजाबी ने लव का समर्थन किया है। एक्ट्रेस काम्या ने इस मुद्दे पर काश्वी हीरानंदानी और स्काउट को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि रिश्ते में बाउंड्री बनाए रखने की जिम्मेदारी उस पार्टनर की होनी चाहिए, जो किसी रिश्ते में बंधा हुआ है। 'एक्स' (X) पर एक पोस्ट शेयर करते हुए, काम्या ने सवाल उठाया कि अपने पार्टनर को जवाबदेह ठहराने के बजाय किसी दूसरी महिला को दोष क्यों दिया जा रहा है। वहीं काश्वी हीरानंदानी ने भी सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करते हुए अपनी बात रखी है और कहा कि उनका मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था।

काश्वी पर भड़कीं काम्या पंजाबी

काम्या पंजाबी ने लिखा, 'अगर उनका रिश्ता सच्चा होता तो वह बाउंड्री तय करता, न कि रिश्ते तोड़ता। अपने पार्टनर को बचाने के लिए दूसरी लड़की पर 'मैनिपुलेशन' का आरोप लगाना बहुत ही घटिया और छोटी सोच है। अपने आदमी को बचाने के लिए किसी दूसरी महिला को नीचा दिखाना बंद करें। उसे जवाबदेह ठहराएं!'

स्काउटओपी और लव गिल के रिश्ते पर हुआ विवाद

यह विवाद तब शुरू हुआ, जब 'वीकेंड का वार' के हालिया एपिसोड में काश्वी ने अपने बॉयफ्रेंड स्काउटओपी से बिग बॉस 20 की ही एक अन्य कंटेस्टेंट लव गिल के साथ उसकी बढ़ती नजदीकियों को लेकर सवाल-जवाब किए। आमना-सामना होने पर काश्वी ने स्काउट से लव के साथ उसकी बातचीत के बारे में पूछा और कहा, 'तनमय, मसाज पार्लर कैसा चल रहा है?' काश्वी ने लव की तरफ मुड़कर स्काउट के प्रति उसके बर्ताव पर सवाल उठाया और पूछा, 'क्या तुम अपने भाइयों के साथ भी ऐसा ही बर्ताव करती हो?'

लव गिल ने स्काउटओपी संग अपने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी

जवाब में लव ने अपनी हरकत का बचाव करते हुए कहा, 'मुझे यह नॉर्मल लगा क्योंकि मुझे दर्द हो रहा था।' काश्वी ने स्काउट द्वारा पहले की गई उन दोनों महिलाओं की तुलना का मुद्दा भी उठाया। उसकी बातों पर सवाल उठाते हुए, काश्वी ने पूछा, 'तुम्हें कैसे लगा कि तुम मेरी तुलना उससे कर सकते हो?' सीजन की शुरुआत से ही स्काउट और लव एक ही ग्रुप का हिस्सा रहे हैं, जिसमें आम्रपाली दुबे, यंग डीएसए और आसिफ खान भी शामिल हैं। जैसे-जैसे शो आगे बढ़ा, स्काउट, लव और यंग एक-दूसरे के काफी करीब आ गए। उनके बार-बार एक-दूसरे को चिढ़ाना, शारीरिक रूप से घुलना-मिलना और गेम की रणनीतियों को साझा करना दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। हालांकि, स्काउट और लव का कहना है कि उनके बीच का रिश्ता भाई-बहन जैसा है।

ये भी पढ़ें - लव गिल को लताड़कर ट्रोल हुईं स्काउटओपी की गर्लफ्रेंड काश्वी, अब सफाई देकर मारा यू-टर्न

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।