1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Throwback Thursday : कटरीना कैफ ने शेयर की अपने बचपन की फोटो

Throwback Thursday : कटरीना कैफ ने शेयर की अपने बचपन की फोटो

 Published : Apr 11, 2019 05:04 pm IST,  Updated : Apr 11, 2019 05:04 pm IST

कटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर अपनी बचपन की एक फोटो शेयर की है। जिसमें वह बहुत क्यूट लग रही हैं।

Katrina kaif- India TV Hindi
Katrina kaif Image Source : INSTAGRAM/KATRINA KAIF

कटरीना कैफ(Katrina kaif) अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लेती हैं। कटरीना अब सलमान खान(salman khan) के साथ फिल्म भारत में नजर आने वाली हैं। कटरीना कैफ सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। उनकी फोटोज शेयर होते ही वायरल हो जाती है। आज उन्होंने अपनी बचपन की एक फोटो शेयर की है।

कटरीना ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- जंगल के वॉलपेपर के सामने खड़े होकर फोटो क्लिक कराने से आपका सम्मान बढ़ जाता है। childhoodMemories

कटरीना कैफ आखिरी बार आनंद एल रॉय की फिल्म जीरो में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा भी नजर आई थीं। मगर फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर कमाल दिखाने में नाकामयाब रही थी।

कटरीना कैफ की फिल्म भारत में सलमान खान के साथ सुनील ग्रोवर, दिशा पाटनी, नोरा फतेही और तब्बू अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म में वरुण धवन का कैमियो भी है। यह फिल्म 5 जून को रिलीज होने जा रही है। फिल्म का टीज़र रिलीज हो चुका है। मगर उसमें कटरीना कैफ की झलक नहीं नजर आई थी। इसके बाद से सभी को ट्रेलर का इंतजार है कि फिल्म में उनका लुक कैसा होने वाला है।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

Vaddi Sharaban: अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे' का पहला गाना हुआ रिलीज

अमिताभ बच्चन-इमरान हाशमी पहली बार साथ में मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म में आएंगे नज़र, पढ़ें डिटेल्स

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन