1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इतने मिनट का होगा सलमान खान की फिल्म 'भारत' का ट्रेलर, जाने खास बातें

इतने मिनट का होगा सलमान खान की फिल्म 'भारत' का ट्रेलर, जाने खास बातें

 Published : Apr 09, 2019 07:04 am IST,  Updated : Apr 09, 2019 07:04 am IST

सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म 'भारत' के ट्रेलर में आपको फिल्म से जुड़ी कुछ खास चीजें देखने को मिलने वाली है। तो आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Bharat trailer Details- India TV Hindi
Bharat trailer Details Image Source : INSTAGRAM/KATRINA KAIF

सलमान खान (salman khan)और कटरीना कैफ(Katrina kaif) की फिल्म भारत(Bharat) का सभी को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म में कटरीना कैफ और सलमान खान के साथ दिशा पाटनी और नोरा फतेही भी अहम भूमिका निभाने वाली हैं। फिल्म का ट्रेलर 24 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। फिल्म के ट्रेलर में आपको फिल्म से जुड़ी कुछ खास चीजें देखने को मिलने वाली है। तो आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत का ट्रेलर 3 मिनट 12 सेकेंड का होने वाला है। फिल्म के ट्रेलर को रिवील करने के लिए एक बड़ा इवेंट रखा जाने वाला है। ट्रेलर में सलमान खान के 6 लुक दिखाए जाने वाले हैं साथ ही कटरीना कैफ का लुक इस बार आपको देखने को मिलने वाला है। कटरीना और सलमान के रोल के अलावा आपको दिशा पाटनी के किरदार क कुछ झलक देखने को मिलेगी। साथ ही एक व्यक्ति के अपने देश को लेकर भावनाएं दिखाई जाने वाली हैं।

ट्रेलर में कटरीना और सलमान के बीच केमिस्ट्री दिखाने के साथ कटरीना के दमदार डायलॉग सुनने को मिल सकता  है। सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म दबंग 3 की शूटिंग का पहला शेड्यूल पूरा करके वापिस आ जाएंगे। 

भारत को अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं। सलमान खान और कटरीना कैफ तीसरी बार उनके साथ काम किए हैं।

आपको बता दें सलमान खान इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा के साथ अपीन आने वाली फिल्म दबंग 3 की शूटिंग कर रहे हैं। यह फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने जारही है। सलमान खान ने अपनी फिल्म की शूटिंग की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इसके साथ ही उनकी दबंग 3 के सेट से कुछ वीडियो वायरल हो रही हैं।

फिल्म का टीज़र:

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

Kabir Singh teaser: अर्जुन रेड्डी के हिंदी रीमेक में दिखा शाहिद कपूर का टशन

मलाइका अरोड़ा ने 'छैंया-छैंया' गाने पर किया डांस, वायरल हुआ वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन