1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'दबंग 3' में आइटम सॉन्ग में सनी लियोनी नहीं बल्कि इस हॉट एक्ट्रेस को लेना चाहते हैं सलमान खान

'दबंग 3' में आइटम सॉन्ग में सनी लियोनी नहीं बल्कि इस हॉट एक्ट्रेस को लेना चाहते हैं सलमान खान

 Published : Apr 06, 2019 01:55 pm IST,  Updated : Apr 06, 2019 01:57 pm IST

सलमान खान की फिल्म दबंग 3 की शूटिंग शुरु है और इसमें भी पहली और दूसरी 'दबंग' की तरह आइटम नंबर रखे गए हैं। पहला दबंग में मलाइका अरोड़ा ने आइटम सॉन्ग किया था जबकि 'दबंग 2' में आइटम नंबर करीना कपूर ने किया था।

दबंग 3- India TV Hindi
दबंग 3

सलमान खान की फिल्म दबंग 3 की शूटिंग शुरु है और इसमें भी पहली और दूसरी 'दबंग' की तरह आइटम नंबर रखे गए हैं। पहला दबंग में मलाइका अरोड़ा ने आइटम सॉन्ग किया था जबकि 'दबंग 2' में आइटम नंबर करीना कपूर ने किया था। अब तीसरी फिल्म में सनी लियोनी को लेने की बात चल रही थी लेकिन सलमान की पहली पसंद मौनी रॉय है। सलमान खान के साथ ठुमके लगाती मौनी को देखना दिलचस्प होगा। बता दें कि सनी लियोनी ने बॉलिवुड में कई आइटम सॉन्ग किए हैं जबकि मौनी रॉय इससे पहले 'केजीएफ' में 'गली गली' आइटम सॉन्ग कर चुके हैं। 

बॉलिवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी अगली फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग शुरू कर दी है। हाल में नर्मदा नदी के किनारे हो रही इस शूटिंग की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। इन तस्वीरों के अलावा फिल्म के सॉन्ग 'हुड़ हुड़ दबंग' का एक विडियों भी सोशल मीडिया पर लीक हुआ था। अब इस फिल्म के बारे में एक और अपडेट सामने आई है। 

बताया जा रहा है कि फिल्म में एक आइटम सॉन्ग रखा जाना है। पहले इस सॉन्ग के लिए सनी लियोनी को लिया जाना था लेकिन बाद में सनी के बजाय इसके लिए खूबसूरत मौनी रॉय को फाइनल किया गया है। बताया जा रहा है कि फिल्म के डायरेक्टर प्रभुदेवा और अरबाज खान इस गाने के लिए सनी लियोनी को ही लेना चाहते थे लेकिन सलमान खान ने इसके लिए मौनी रॉय का चुनाव किया। सलमान यह भी नहीं चाहते थे कि सनी इस गाने को करें। इस सॉन्ग में सलमान खान भी दिखाई देंगे। 

बता दें कि पहली 'दबंग' मलाइका अरोड़ा ने आइटम सॉन्ग किया था जबकि 'दबंग 2' में आइटम नंबर करीना कपूर ने किया था। अब तीसरी फिल्म में मौनी रॉय अपने जलवे दिखाती नजर आएंगी। सलमान खान के साथ ठुमके लगाती मौनी को देखना दिलचस्प होगा। बता दें कि सनी लियोनी ने बॉलिवुड में कई आइटम सॉन्ग किए हैं जबकि मौनी रॉय इससे पहले 'केजीएफ' में 'गली गली' आइटम सॉन्ग कर चुके हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन