1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान की भांजी अलिजेह अग्निहोत्री कोरियोग्राफर सरोज खान से सीख रही हैं डांस, जल्द कर सकती है बॉलीवुड डेब्यू

सलमान खान की भांजी अलिजेह अग्निहोत्री कोरियोग्राफर सरोज खान से सीख रही हैं डांस, जल्द कर सकती है बॉलीवुड डेब्यू

 Published : Apr 05, 2019 03:50 pm IST,  Updated : Apr 05, 2019 05:44 pm IST

सलमान खान (Salman Khan) ने बॉलीवुड में सोनाक्षी सिन्हा, सूरज पंचोली, आथिया शेट्टी, प्रनूतन बहल जहीर इकबाल, जरीन खान, डेजी शाह, आयुष शर्मा जैसे एक्टर्स को लॉन्च किया है।

 Alizeh Agnihotri, Saroj Khan- India TV Hindi
Alizeh Agnihotri, Saroj Khan

सलमान खान (Salman Khan) ने बॉलीवुड में सोनाक्षी सिन्हा, सूरज पंचोली, आथिया शेट्टी, प्रनूतन बहल जहीर इकबाल, जरीन खान, डेजी शाह, आयुष शर्मा जैसे एक्टर्स को लॉन्च किया है। वह अब अपनी भांजी यानि बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री की बेटी अलिजेह अग्निहोत्री को भी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करवाने की तैयारी कर रहे हैं। अलिजेह फिलहाल कोरियोग्राफर सरोज खान से डांस सीख रही हैं। सरोज ने एक इंटरव्यू में कहा है कि अलिजेह जल्द बॉलीवुड एक्ट्रेस बनेंगी। वह सरोज से पिछले 6 महीने से डांस सीख रही हैं।

टेब्लॉयड की रिपोर्ट के मुताबिक, अलिजेह हाल ही में अपनी मामी सीमा खान के क्लोदिंग ब्रांड के लिए मॉडलिंग करती नजर आई थीं। उन्हें सलमान का प्रोडक्शन हाउस अगले साल लॉन्च करेगा। सलमान ने अभी से स्क्रिप्ट की तलाश शुरू कर दी है। वह उनका डेब्यू किसी रोमंटिक फिल्म से करवाना चाहते हैं। अलिजेह इंडियन डांस फॉर्म के अलावा एक्शन भी सीख रही हैं।

पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि अलिजेह 'दबंग 3' में छोटे से रोल में नज़र आ सकती हैं। हालांकि अब इन खबरों में कोई सच्चाई नज़र नहीं आ रही। सलमान इन दिनों इंदौर में 'दबंग 3' की शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म के टाइटल ट्रैक की शूटिंग पूरी की है।

दो दिन पहले सोनाक्षी ने भी फिल्म की शूटिंग शुरू की। फिल्म में वह चुलबुल पांडे (सलमान) की पत्नी रज्जो के रोल में नज़र आएंगी। आपको बता दें कि सोनाक्षी ने 2010 में 'दबंग' से ही अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।

Also Read:

Romeo Akbar Walter (RAW) Movie Review: सस्पेंस-थ्रिलर में चूकती है फिल्म, जॉन अब्राहम-जैकी श्रॉफ की एक्टिंग ने किया इम्प्रेस

दिल्ली की सड़को में कंगना रनौत खुद को 'गोलगप्पे' खाने ने नहीं रोक पाईं, देखें तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा को पति निक जोनस ने दिया प्यारा सा गिफ्ट, देखें तस्वीर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन