1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनाक्षी सिन्हा ने शुरू की करेंगी 'दबंग 3' की शूटिंग, शेयर की फोटो

सोनाक्षी सिन्हा ने शुरू की करेंगी 'दबंग 3' की शूटिंग, शेयर की फोटो

 Published : Apr 04, 2019 07:20 am IST,  Updated : Apr 04, 2019 11:48 am IST

सोनाक्षी सिन्हा आज ही सलमान खान को 'दबंग 3' के सेट पर शूटिंग के लिए ज्वाइन करने वाली हैं।

Salman khan and sonakshi sinha- India TV Hindi
Salman khan and sonakshi sinha

सोमवार से सलमान खान(Salman khan) ने 'दबंग 3' की शूटिंग शुरू कर दी है। वह इन दिनों इंदौर के पास महेश्वर में शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग शुरू होने पर सलमान खान ने सोशल मीडिया पर फोटोज भी शेयर की थी। अब सलमान खान को शूटिंग में सोनाक्षी सिन्हा(Sonakshi Sinha) भी शामिल हो गई हैं। उन्होंने आज से ही दबंग 3 की शूटिंग शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करके दी है।

सूत्रों के मुताबिक सोनाक्षी पहले दिन सलमान खान के साथ एक्शन सीन शूट करेंगी। जहां वह किडनैप हो जएंगी और चुलबुल पांडे उन्हें बचाने के लिए आएंगे। वह दो दिन शूटिंग के लिए इंदौर आएंगी उनके बाद वापिस मुंबई आ जाएंगी। मुंबई आकर वह कलंक का प्रमोशन करेंगी। यह एक्शन सीन कहानी का महत्वपूर्ण भाग है। 1 हफ्ते इंदौर में शूटिंग करने के बाद टीम दो और जगह शूट करेगी।

दबंग 3 में सोनाक्षी सिन्हा रज्जो पांडे का रोल निभाती नजर आएंगी। फिल्म को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं और अरबाज खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह दबंग फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। 

सलमान खान की कल एक वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें वह दबंग 3 के टाइटल ट्रैक की शूटिंग कर रहे थे। वीडियो में सलमान खान चुलबुल पांडे के लुक में सनग्लासिस लगाए नजर आ रहे हैं। वह घाट पर डांस कर रहे हैं। 

सलमान खान ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- नर्मदा के सुंदर घाट पर दबंग 3 की शूटिंग करते हुए। इससे पहले भी सलमान खान ने शूट के दौरान की एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में सलमान खान की गर्दन के पीछे की तरफ सनग्लास लगाए हुए हैं। जैसे चुलबुल पांडे लगाते हैं। साथ ही प्रभुदेवा कैमरे की तरफ चेहरा करके खड़े हुए हैं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

कटरीना कैफ मालदीव में मना रही हैं छुट्टियां, शेयर की फोटो

फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' की रिलीजिंग डेट में बदलाव, अब इस होगी फिल्म रिलीज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन