'भारत' की शूटिंग खत्म करने के बाद सलमान खान(Salman khan) ने अपनी आने वाली फिल्म 'दबंग 3'(Dabangg 3) की शूटिंग शुरू कर दी है। शूटिंग की शुरूआत सोमवार को हुई थी। जिसके बारे में सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके बताया था। मंगलवार को सलमान ने नर्मदा के घाट की दबंग 3 की शूटिंग के दौरान की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में सलमान खान चुलबुल पांडे की तरह चलते हुए नजर आ रहे हैं और बच्चे नर्मदा नदी में कूद रहे हैं।
Related Stories
सलमान खान ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- नर्मदा के सुंदर घाट पर दबंग 3 की शूटिंग करते हुए। इससे पहले भी सलमान खान ने शूट के दौरान की एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में सलमान खान की गर्दन के पीछे की तरफ सनग्लास लगाए हुए हैं। जैसे चुलबुल पांडे लगाते हैं। साथ ही प्रभुदेवा कैमरे की तरफ चेहरा करके खड़े हुए हैं।
सलमान खान ने भाई अरबाज खान जो दबंग 3 के प्रोड्यूसर भी हैं उनके साथ एक वीडियो शेयर की थी। इस वीडियो में वह शूटिंग की शुरूआत के बारे में अनाउंस किया गया था। यह 1 मिनट की वीडियो है जो चार्टेड प्लेन के अंदर शूट की गई है। वीडियो में वह कह रहे हैं कि वो लोग मध्य प्रदेश के इंदौर पहुंचे हैं जहां शूटिंग शुरू होगी।
'दबंग 3' में भी सोनाक्षी सिन्हा(Sonakshi Sinha) नजर आने वाली हैं। वह चुलबुल पांडे की पत्नी का रोल निभाती नजर आएंगी। फिल्म को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं।
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।
Also Read:
आज रिलीज होगा करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म 'कलंक' का ट्रेलर
विक्की कौशल ने बताया अपना रिलेशनशिप स्टेटस, कहा मैं हूं सिंगल