1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दबंग 3 के सेट से पहली तस्वीर आई सामने, प्रभुदेवा संग दिखे सलमान खान

दबंग 3 के सेट से पहली तस्वीर आई सामने, प्रभुदेवा संग दिखे सलमान खान

 Published : Apr 01, 2019 08:42 pm IST,  Updated : Apr 01, 2019 08:42 pm IST

सलमान खान (Salman Khan) ने 1 अप्रैल से 'दबंग 3' की शूटिंग शुरू कर दी है। सलमान अपने भाई अरबाज़ खान के साथ रविवार को ही इंदौर पहुंचे थे।

Salman Khan's First picture from Dabangg 3 set - India TV Hindi
Salman Khan's First picture from Dabangg 3 set  Image Source : INSTAGRAM

 

सलमान खान (Salman Khan) ने 1 अप्रैल से 'दबंग 3' की शूटिंग शुरू कर दी है। सलमान अपने भाई अरबाज़ खान के साथ रविवार को ही इंदौर पहुंचे थे। वहां से सब मंडलेश्वर और माहेश्वर शूटिंग लोकेशन पर पहुंचे। फिल्म को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं। सोमवार को सलमान ने सेट से अक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह प्रभुदेवा से साथ नज़र आ रहे हैं। तस्वीर में दोनों आहिल्या फोर्ट के सामने दिख रहे हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा- Day 1.

फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी फिल्म के क्लैपबोर्ड की तस्वीर शेयर कर बताया कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है।

सोशल मीडिया पर कई फैन पेज पर भी लोकेशन की तस्वीरें शेयर की गई हैं। 

सलमान ने रविवार को अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो शेयर कर बताया था कि वह और अरबाज़ शूटिंग के लिए इंदौर पहुंच गए हैं। वीडियो में सलमान और अरबाज कह रहे थे कि वो अभी अपने जन्मस्थान इंदौर पहुंचे हैं। वो उन जगहों पर जाएंगे, जहां उनके नाना की पुलिस की नौकरी के दौरान पोस्टिंग थी। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग 1 अप्रैल से शुरू होगी।

'दबंग' सीरीज़ की पहली फिल्म 2010 में रिलीज़ हुई थी। पहली फिल्म अभिनव कश्यप ने और दूसरी फिल्म अरबाज खान ने डायरेक्ट की थी। तीसरी फिल्म को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं। प्रभुदेवा इसके पहले 2009 में सलमान की फिल्म 'वॉन्टेड' को डायरेक्ट कर चुके हैं।

आपको बता दें कि 'दबंग 3' इस साल दिसंबर में रिलीज़ होगी। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा होंगी। फिल्म की शूटिंग चार महीने तक होगी। फिल्म की शूटिंग इंदौर के अलावा महाराष्ट्र और जयपुर में भी होगी।

सलमान हाल ही में कोरियोग्राफर सरोज खान से मिले थे और उन्हें काम देने का वादा किया था। हो सकता है 'दबंग 3' का कोई गाना सरोज खान कोरियोग्राफ करें।

Also Read:

निक जोनस ने साइन लैंग्वेज में सबके सामने प्रियंका चोपड़ा को कहा I Love You

परिणीति चोपड़ा ने सानिया मिर्जा से की रिक्वेस्ट, कहा- अपना बेटा हमेशा के लिए मुझे दे दो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन