1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आज रिलीज होगा करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म 'कलंक' का ट्रेलर

आज रिलीज होगा करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म 'कलंक' का ट्रेलर

 Published : Apr 03, 2019 06:57 am IST,  Updated : Apr 03, 2019 07:36 am IST

करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म 'कलंक' का आज ट्रेलर रिलीज होने वाला है। ऑडियन्स को इसका बेसब्री से इंतजार है।

Kalank trailer Release today- India TV Hindi
Kalank trailer Release today Image Source : INSTAGRAM/ALIA BHATT

आज लोगों का इंतजार खत्म होने वाला है। करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म कलंक का आज ट्रेलर रिलीज होने वाला है। कलंक में वरुण धवन(Varun dhawan), आलिया भट्ट(Alia Bhatt), सोनाक्षी सिन्हा(Sonakshi Sinha), आदित्य रॉय कपूर(Aditya roy kapur), माधुरी दीक्षित(Madhuri Dixit) और संजय दत्त(Sanjay dutt) अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म को अभिषेक वर्मन ने डायरेक्ट किया है और यह फिल्म 17 अप्रैल 2019 को रिलीज होने जा रही है। पहली बार यह सभी एक एक्टर्स पीरियड फिल्म में साथ में नजर आने वाले हैं।

फिल्म का टीज़र रिलीज हो चुका है और लोगों को काफी पसंद भी आया है। फिल्म क्रिटिक्स ने भी टीज़र की तारीफ की है। अब सभी को फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक नया किरदार नजर आ सकता है। 

फिल्म के 3 गाने रिलीज हो चुके हैं। जो ऑडियन्स को बहुत पसंद आए हैं। आपको बता दें माधुरी दीक्षित का रोल पहले श्रीदेवी करने वाली थी। मगर उनके निधन के बाद यह रोल माधुरी दीक्षित को ऑफर किया गया था। इसके अलावा 22 सालों बाद माधुरी दीक्षित और संजय दत्त की वापसी हो रही है। टीज़र में दोनों एक्टर्स साथ में स्क्रीन शेयर करते भी नजर आएं। वहीं वरुण धवन और आलिया भट्ट इस फिल्म से चौथी बार साथ में नजर आने वाले हैं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

Sucker सॉन्ग की सफलता के बाद फिर साथ नजर आएंगे जोनस ब्रदर्स, शुक्रवार को रिलीज होगा नया सॉन्ग

कपिल शर्मा ने अपने जन्मदिन पर गिन्नी चतरथ के साथ किया मीका सिंह के गाने पर डांस, देखिए इनसाइड फोटोज और वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन