1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. 'कलंक' रिलीज से पहले आलिया भट्ट और वरुण धवन फिल्मफेयर कवर पेज में आएं नजर, दोनों के बीच दिखीं हॉट केमिस्ट्री

'कलंक' रिलीज से पहले आलिया भट्ट और वरुण धवन फिल्मफेयर कवर पेज में आएं नजर, दोनों के बीच दिखीं हॉट केमिस्ट्री

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 28, 2019 06:05 pm IST,  Updated : Mar 28, 2019 06:12 pm IST

Alia Bhatt and Varun Dhawan filmfare cover: बॉलीवुड अभिनेत्रा वरुण धवन और अभिनेत्री आलिया भट्ट एक बार फिर 'कंलक' फिल्म में एक साथ नजर आने वाले है। इससे पहले दोनों फिल्मफेयर के कवर में नजर आएं।

alia and varun filmfare- India TV Hindi
alia and varun Image Source : INSTRAGRAM

Alia Bhatt and Varun Dhawan filmfare cover: बॉलीवुड अभिनेत्रा वरुण धवन और अभिनेत्री आलिया भट्ट एक बार फिर 'कंलक' फिल्म में एक साथ नजर आने वाले है। इन दोनों फेमस स्टार ने अपना करियर करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ ईयर' से शुरू किया था और आज एक अलग ही मुकाम में दोमों पहुच चुके है। ऑन-स्क्रीन यह सबसे फेवरेट कपल माना जाता है। अब वरुण और आलिया फिल्मफेयर के कलर पेज में साथ नजर आ रहे हैं।

दरअसल हाल ही में फिल्मफेयर मैगजीन का अप्रैल कवर सामने आया। इसमें आलिया और वरुण की हॉट केमिस्ट्री दिखाई दे रही है। इस कवर इमेज में दोनों का बिल्कुल नया अवतार दिखाई दिया। इस कवर पर आलिया अपनी सीधी-सादी क्यूट इमेज को छोड़ हॉट लुक में दिखीं।

उन्होंने लेदर सेपरेट्स कैरी किए, वहीं वरुण इस कवर पर लेदर जैकेट में अपने ऐब्स फ्लॉन्ट कर रहे हैं। इस फोटो में आलिया ने वरुण को पीछे से पकड़ा हुआ है। वैसे तो आलिया और वरुण ने कई फिल्में साथ में की है, लेकिन उनका ऐसा लुक पहले कभी नहीं दिखा।

इससे पहले भी आलिया और वरुण कवर पेज में तीन बार नजर आ चुके है। अब इनकी फिल्म 'कलंक' 17 अप्रैल को सिनेमा घरों में रिलीज होने वाली है।

इस फिल्म में आलिया और वरुण के अलावा माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।

प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ शीर ड्रेस में दिखीं ग्लैमरस, इस ड्रेस की कीमत 10 हजार से भी कम

सोनम कपूर के स्टनिंग ब्लैक लुक आएं सामने, इस तस्वीरों से नजरें हटाना मुश्किल

90 दशक की हिरोइन करिश्मा कपूर स्टाइलिश अंदाज में हुई स्पॉट, इस ड्रेस की कीमत 14 हजार रुपए

रेड ट्रांसपेरेंट गाउन पहनने पर ट्रोल हुईं थी सोनाक्षी सिन्हा, अब दिया यूजर्स को करारा जबाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल