1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. दिवाली पार्टी में ग्लैमर का तड़का, लाल पीला रंग छोड़ इन कलर्स में दिखीं एक्ट्रेस, रीक्रिएट करें ये लुक्स

दिवाली पार्टी में ग्लैमर का तड़का, लाल पीला रंग छोड़ इन कलर्स में दिखीं एक्ट्रेस, रीक्रिएट करें ये लुक्स

 Written By: Bharti Singh
 Published : Nov 04, 2026 08:20 am IST,  Updated : Nov 04, 2026 08:20 am IST

फेमस डिजाइनर रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सेलेब्स का जमावड़ा दिखा। इस बार दिवाली पार्टी में बॉलीवुड एक्ट्रेस लाल पीला रंग छोड़ आइवरी और पेस्टल शेड्स में नजर आईं। आप भी इस दिवाली इन लुक्स को रीक्रिएट कर सकते हैं।

दिवाली लुक- India TV Hindi
दिवाली लुक Image Source : INSTA: @VARINDERTCHAWLA

दिवाली पर वही लाल पीला रंग पहनकर बोर हो चुकी हैं तो इस बार कुछ न्यू कलर्स को ट्राई कर सकती हैं। इन दिनों पेस्टल शेड्स काफी ट्रेंड में हैं। हाल ही में फेमस डिजाइनर रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड हसीनाएं पर्ल व्हाइट से लेकर आइवरी शेड्स और पेस्टल कलर्स के आउटफिट्स में दिखीं। अगर आप भी दिवाली पार्टी में जाने के लिए तैयार हैं तो कुछ इस तरह की साड़ी पहनकर अपने लुक को बदल सकती हैं।

पार्टी में मृणाल ठाकुर बेहद खूबसूरत आइवरी शेड की साड़ी पहनकर पहुंची, जिस पर मिरर वर्क किया गया है। साड़ी में लहरदार डिजाइन बनी है जिसे सिल्वर मिरर से खूबसूरत लुक दिया गया है। मृणाल ने इसके साथ मिरर वर्क वाली स्लीवलेस ब्लाउज पहना है। इसके साथ गले में खूबसूरत मैचिंग नेकपीस और काने में छोटे ईयररिंग पहले हैं। बालों को एक तरफ डाला हुआ है और साथ में मिरर वर्क वाला ही पोटली बैग भी कैरी किया है। एक्ट्रेस का ये लुक दिवाली पार्टी के लिए परफेक्ट है।

दिवाली के जश्न में रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा भी पहुंची थीं। राशा ने पर्शियन ब्लू लहंगा चोली पहनी है जिसमें मिरर वर्क किया गया है। लहंगे के साथ थोड़ी लॉन्ग चोली पहनी है और बालों को जूड़ा बनाकर उस पर गजरा लगाया हुआ है, जो उन्हें एकदम नीट लुक दे रहा है। 

वहीं रवीना टंडन भी मिरर और गोटा पत्ती वाले मेहंदी ग्रीन सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। रवीना ने फर्शी सलवार पहनी है और गले में एक छोटा सा चोकर, माथे पर बिंदी और खुले घुंघराले बालों के साथ लुक को एन्हांस किया है।

पार्टी में शिल्पा शेट्टी ने भी अपने लुक से सुर्खियां बटोरीं। शिल्पा ने शिमरी, ग्लिटर वाली डार्क ग्रे साड़ी पहनी है। जिसके साथ स्लीवलेस ब्लाउज और पल्लू को एकदम पतला करके पिनअप करते हुए ड्रेप किया है। शिल्पा ने अपने लुक के साथ बहुत कम ज्वेलरी कैरी की है।

कुछ इंडो वैस्टर्न पहनना है तो जेनेलिया डिसूजा की तरह ऑफ व्हाइट साटन शर्ट और उसके साथ अफगानी स्टाइल का लूज पैंट और ऊपर कोई खूबसूरत जैकेट पहन सकती हैं। इस तरह की ड्रेस आपको फुल कंफर्टेबल और स्टाइलिश लुक देगी।

अगर कुछ ब्राइट कलर्स पहनने हैं तो अदिति राव हैदरी की तरह गोटा पत्ती वाला लहरिया पिंक लहंगा पहन सकती हैं। ये रंग लड़कियों और न्यू वेड्स पर काफी खूबसूरत लगता है। अदिति के लहंगे को हल्के नेट वाले दुपट्टे के साथ दिया गया है। कानों में खूबसूरत लटकन और हाथों में कांच की चूड़ियां पहनी हैं

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।