1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Kalank title song: आलिया भट्ट और वरुण धवन सूफी गाने पर करेंगे रोमांस

Kalank title song: आलिया भट्ट और वरुण धवन सूफी गाने पर करेंगे रोमांस

 Published : Mar 28, 2019 02:11 pm IST,  Updated : Mar 28, 2019 02:11 pm IST

आलिया भट्ट और वरुण धवन की मल्टी स्टारर फिल्म 'कलंक' 17 फरवरी को रिलीज़ होगी। फिल्म के दो गाने 'घर मोरे परदेसिया' और 'फर्स्ट क्लास' रिलीज़ हो चुके हैं। अब फिल्म का टाइटल ट्रैक 29 मार्च को रिलीज़ होगा।

 Kalank title song- India TV Hindi
Kalank title song Image Source : INSTAGRAM

आलिया भट्ट और वरुण धवन की मल्टी स्टारर फिल्म 'कलंक' 17 फरवरी को रिलीज़ होगी। फिल्म के दो गाने 'घर मोरे परदेसिया' और 'फर्स्ट क्लास' रिलीज़ हो चुके हैं। अब फिल्म का टाइटल ट्रैक 29 मार्च को रिलीज़ होगा। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर गाने के कुछ स्टिल्स शेयर कर लिखा- ''कलंक टाइटल ट्रैक- जल्द आएगा।'' वहीं वरुण ने गाने का टीज़र ट्वीट किया।

करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रही है। धर्मा प्रोडक्शन ने सोशल मीडिया पर गाने की रिलीज़ डेट अनाउंस की।

प्रीतम चक्रवर्ती ने फिल्म के गाने कंपोज किए हैं। टाइटल ट्रैक के बारे में प्रीतम ने कहा कि यह डार्क गाना नहीं है बल्कि इसमें सूफी टच है। ''टीज़र आने के बाद बहुत से लोगों ने मुझसे पूछा कि क्या टाइटल ट्रैक डार्क है। अब मैं कह सकता हूं कि यह डार्क नहीं है। यह खूबसूरत और रोमांटिक है।''

'कलंक नहीं इश्क है' गाने में आलिया, वरुण के अलावा संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की झलक भी दिखेगी।

वरुण और आलिया की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साथ में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से की थी। इसके बाद उन्होंने साथ में 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' की थी।

Also Read:

दीपिका पादुकोण संग काम करने पर बोले सलमान खान- वो बड़ी स्टार, उनके लायक फिल्म होनी चाहिए

रणबीर कपूर संग आलिया भट्ट के रिलेशन पर बोलीं सोनी राजदान- वो खुश है तो मैं भी खुश हूं

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन