मुंबई के जुहू इलाके में कार पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की पहली तस्वीर सामने आई है। इस फोटो में टाइगर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के साथ सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं। तस्वीर में उनके हाथ और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। दरअसल, एक्टर की कार पर फायरिंग के दौरान टाइगर के दाहिने हाथ पर बारूद से जलने के निशान आए हैं।
एक्टर टाइगर श्रॉफ पर रविवार शाम हुई गोलीबारी की घटना के बाद रविवार रात महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने टाइगर श्रॉफ से उनके घर पर मुलाकात की। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से एक्टर और उनके परिवार को पूरा समर्थन देने का भरोसा दिलाया।

टाइगर को कितनी चोट लगी?
टाइगर से मुलाकात के बाद शिंदे ने बताया कि एक्टर के दाएं हाथ और सीने पर बारूद से जलने के निशान हैं। टाइगर की कार पर पांच राउंड फायरिंग की गई थीं। हालांकि, उन्हें गोली नहीं लगी। उन्होंने आगे बताया, बारूद और कांच के टुकड़ों की वजह से टाइगर श्रॉफ के बाएं हाथ में चोटें आई हैं, उनका ड्राइवर भी घायल हो गया है। डिप्टी सीएम ने कहा, "यह एक गंभीर घटना है। पांच राउंड फायरिंग हुई, लेकिन अच्छी बात यह है कि वह सुरक्षित हैं। उनके ड्राइवर को चोटें आई हैं और यह घटना निंदनीय है। मैंने उनसे मुलाकात की। वह और उनकी मां दोनों काफी डरे हुए हैं। मैंने उन्हें भरोसा दिलाया है कि राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है। किसी भी तरह की धमकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।"
मुलाकात का वीडियो आया सामने-
इससे पहले टाइगर पर हुए हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए शिंदे ने कहा था कि मुंबई में डर फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों को ढूंढ़कर निकालेंगे। जितने भी गैंग हैं उनको खत्म करेंगे।
टाइगर श्रॉफ से CM फडणवीस ने की बात
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी मुंबई पुलिस आयुक्त से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएम फडणवीस ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ को भी फोन कर उनसे बात की। उन्होंने टाइगर श्रॉफ को भरोसा दिलाया कि “हम सब आपके साथ हैं। आरोपियों को जल्द ढूंढ निकालेंगे, चिंता मत कीजिए।”
सलमा शेख ने बताई आंखों देखी
टाइगर श्रॉफ पर जिस वक्त हमला हुआ वहां पर बड़ी संख्या में उनके फैन्स मौजूद थे। उन्हीं में एक थी सलमा शेख, जिनकी आंखों के सामने ये पूरी वारदात हुई। सलमा का कहना है कि जब गोलियां चली तो सभी को लगा कोई पटाखे फोड़ रहा है लेकिन जब टाइगर के ड्राइवर बाहर कार से बाहर निकले तब पता चला कि गोलियां चली हैं। इसके बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया। लोग इधर-उधर भागने लगे।
यह भी पढ़ें-
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले ने बढ़ाई सितारों की चिंता, रणवीर शौरी और राहुल ढोलकिया का फूटा गुस्सा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करते हुए हमलावरों का सामने आया VIDEO, ड्राइवर घायल, एक्टर ने खुद दौड़ाई कार