1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर कपूर संग आलिया भट्ट के रिलेशन पर बोलीं सोनी राजदान- वो खुश है तो मैं भी खुश हूं

रणबीर कपूर संग आलिया भट्ट के रिलेशन पर बोलीं सोनी राजदान- वो खुश है तो मैं भी खुश हूं

 Published : Mar 28, 2019 10:54 am IST,  Updated : Mar 28, 2019 10:54 am IST

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) पिछले एक साल से रिलेशनशिप में हैं। अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के दौरान उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया था।

Alia Bhatt, Ranbir Kapoor- India TV Hindi
Alia Bhatt, Ranbir Kapoor Image Source : INSTAGRAM

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) पिछले एक साल से रिलेशनशिप में हैं। अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के दौरान उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया था। हाल ही में हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के दौरान भी उनका प्यार देखने मिला। आलिया के पापा महेश भट्ट तो पहले ही रणबीर की तारीफ कर चुके हैं और अब उनकी मम्मी सोनी राज़दान ने भी इस रिश्ते पर अपनी खुशी जताई है। रणबीर संग अपनी बेटी के रिश्ते पर सोनी ने बॉलीवुडलाइफ से कहा- ''यह उसकी निजी ज़िंदगी है। रणबीर बहुत अच्छा लड़का है। आलिया ने पहले जिसे भी डेट किया है या आगे जिसे भी करेगी- वो उसकी पसंद और ज़िंदगी है। मैं उसका हमेशा सपोर्ट करूंगी, लेकिन मुझे इस बारे में बात नहीं करनी है। मां होने के नाते मैं खुश हूं क्योंकि वह खुश है।''

आगे रणबीर की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा- ''रणबीर की परवरिश बहुत अच्छे से हुई है। वह बहुत अच्छे एक्टर और इंसान हैं।''

सिर्फ महेश भट्ट और सोनी राज़दान को ही नहीं बल्कि ऋषि कपूर और नीतू कपूर को भी यह रिश्ता पसंद है। नीतू ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रणबीर और आलिया की फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की तस्वीर शेयर की थी। आलिया को 'राज़ी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस और रणबीर को 'संजू' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। नीतू ने तस्वीर के साथ लिखा- ''ऐसे पल आपके सारे तनाव भूला देते हैं।''

आलिया के प्रोफेशनल करियर की बात करें तो अभिषेक वर्मन की 'कलंक' 17 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली है। फिल्म में उनके साथ वरुण धवन, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा हैं। इसके अलावा आलिया 'ब्रह्मास्त्र', महेश भट्ट की 'सड़क 2', संजय लीला भंसाली की 'इंशाअल्लाह', करण जौहर की 'तख्त', एसएस राजामौली की RRR में नज़र आएंगी।

Also Read:

कार्तिक आर्यन-सारा अली खान की बढ़ती नजदीकियों से अनन्या पांडे हैं नाराज़?

साहिर लुधियानवी की बायोपिक में दीपिका पादुकोण ने तापसी पन्नू को किया रिप्लेस?

कंगना रनौत की 'थलाइवी' की शूटिंग जुलाई में होगी शुरू

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन