1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. साहिर लुधियानवी की बायोपिक में दीपिका पादुकोण ने तापसी पन्नू को किया रिप्लेस?

साहिर लुधियानवी की बायोपिक में दीपिका पादुकोण ने तापसी पन्नू को किया रिप्लेस?

 Published : Mar 28, 2019 06:37 am IST,  Updated : Mar 28, 2019 06:37 am IST

ऐसी खबरें आई थीं कि संजय लीला भंसाली ने अपनी अगली फिल्म में साहिर लुधियानवी के रोल के लिए अभिषेक बच्चन और अमृता प्रीतम के रोल के लिए तापसी पन्नू को फाइनल कर लिया है। अब लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो दीपिका पादुकोण ने इस फिल्म में तापसी को रिप्लेस कर दिया है।

 Deepika Padukone- India TV Hindi
Deepika Padukone Image Source : INSTAGRAM

ऐसी खबरें आई थीं कि संजय लीला भंसाली ने अपनी अगली फिल्म में साहिर लुधियानवी के रोल के लिए अभिषेक बच्चन और अमृता प्रीतम के रोल के लिए तापसी पन्नू को फाइनल कर लिया है। अब लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो दीपिका पादुकोण ने इस फिल्म में तापसी को रिप्लेस कर दिया है। फिल्म साहिर लुधियानवी और अमृता प्रीतम की प्रेम कहानी पर आधारित है। रिपोर्ट्स के मुतबिक, दीपिका भी इस रोल के लिए रेस में हैं। भंसाली 'पद्मावत' के बाद एक बार फिर दीपिका के साथ काम करना चाहते हैं। कहा जा रहा है कि दीपिका भी यह फिल्म करने के लिए इच्छुक हैं।

खबरों के मुताबिक, दीपिका चाहती हैं कि फिल्म का नाम सिर्फ साहिर लुधियानवी पर न हो बल्कि उसमें साहिर और अमृता दोनों का नाम आना चाहिए। भंसाली कथित तौर पर दीपिका की बात से सहमत भी हैं।

भंसाली फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। उन्होंने एक पब्लिकेशन से कहा- ''साहिर साहब बहुत टैलेंटेड कवि गीतकार थे। उनके बोल आज भी प्रेरणा देते हैं। उनकी प्रेम कहानी को दिखाना बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी होगी। राइटर-डायरेक्टर जसमीत रीन के लिए यह फिल्म मुश्किल है। इसलिए मैं जल्दबाज़ी में कुछ नहीं करना चाहता।''

दीपिका की लास्ट रिलीज़ फिल्म 'पद्मावत' थी, जो जनवरी 2018 में रिलीज़ हुई थी। फिलहाल दीपिका ने मेघना गुलज़ार की फिल्म 'छपाक' की शूटिंग शुरू कर दी है, जिसमें वह एसिड अटैक पीड़िता के रोल में नज़र आएंगी।

Also Read:

मलाइका-अर्जुन की शादी की तारीख आई सामने, इस दिन ले सकते हैं 7 फेरे

प्रियंका चोपड़ा ने बैकग्राउंड डांसर के साथ किया था बुरा व्यवहार, रोडीज़ के कंटेस्टेंट ने सुनाई आपबीती

तैमूर अली खान ने पॉपुलैरिटी के मामले में मॉम करीना को छोड़ा पीछे, डॉल के बाद मार्केट में तैमूर बिस्किट

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन