1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा ने बैकग्राउंड डांसर के साथ किया था बुरा व्यवहार, रोडीज़ के कंटेस्टेंट ने सुनाई आपबीती

प्रियंका चोपड़ा ने बैकग्राउंड डांसर के साथ किया था बुरा व्यवहार, रोडीज़ के कंटेस्टेंट ने सुनाई आपबीती

 Published : Mar 27, 2019 10:16 pm IST,  Updated : Mar 27, 2019 10:16 pm IST

रोडीज़ का ऑडिशन देने आए एक प्रतिभागी ने बताया वो प्रियंका चोपड़ा को क्यों मारना चाहता है।

प्रियंका चोपड़ा- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा को बर्बाद करने की चाहत रखने वाला एक शख्स एमटीवी के शो रोडीज़ में पहुंचा। ऑडिशन के लिए पहुंचे प्रतिभागी सारंग ने अपने आवेदन पत्र में लिखा था कि वो एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को मारना चाहते हैं। नेहा ने उस प्रतिभागी से पूछा कि मैं खुद को ये पूछने से रोक नहीं पा रही हूं। आप प्रियंका चोपड़ा को क्यों मारना चाहते हैं?

जवाब में रोडीज़ का ऑडिशन देने आए प्रतिभागी ने बताया कि वो कभी बैकग्राउंड डांसर हुआ करते थे। एक बार उन्हें एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ स्टेज पर परफॉर्म करना था। उनकी पूरी टीम ने 24 घंटे से बिना कुछ खाए पिए रिहर्सल कर रहे थे। प्रियंका अचानक आईं और उन्होंने ऐन मौके पर स्टेप बदलवा दिए। उनकी पूरी टीम को दोबारा फिर नए स्टेप पर काम करना पड़ा।

सारंग ने यह भी बताया कि प्रियंका जब भी रूम में रिहर्सल के लिए आती तो उनके लिए हम बैकग्राउंड डांसर कोई अहमियत नहीं रखते थे। सारंग से जब पूछा गया कि वो ऐसा क्यों करती थीं तो सारंग ने कहा उनमें ईगो प्रॉब्लम है। देखिए वीडियो-

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा निक जोनस और अपने पूरे जोनस परिवार के साथ मियामी बीच पर छु्ट्टियां मनाती नजर आई थीं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें-

Also Read:

BJP में शामिल हुईं जया प्रदा, रामपुर लोकसभा सीट पर आजम खां को देंगी टक्कर?

दिलजीत दोसांझ और कृति सेनन की फिल्म 'अर्जुन पटियाला' अब इस डेट को होगी रिलीज

रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 2' की शूटिंग हुई शुरू

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन