1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण को नहीं मिला फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड, एक्ट्रेस ने मांगी माफी

दीपिका पादुकोण को नहीं मिला फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड, एक्ट्रेस ने मांगी माफी

 Published : Mar 25, 2019 09:40 pm IST,  Updated : Mar 25, 2019 09:40 pm IST

हाल ही में हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में आलिया भट्ट को 'राज़ी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। इस रेस में 'पद्मावत' के लिए दीपिका पादुकोण भी थीं, लेकिन वह आलिया से हार गईं।

Deepika Padukone- India TV Hindi
Deepika Padukone Image Source : INSTAGRAM

हाल ही में हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में आलिया भट्ट को 'राज़ी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। इस रेस में 'पद्मावत' के लिए दीपिका पादुकोण भी थीं, लेकिन वह आलिया से हार गईं। अवॉर्ड नहीं मिल पाने की वजह से दीपिका ने अपने फैंस से माफी मांगी है और वादा किया है कि वह आगे और भी मेहनत करेंगी। दरअसल, दीपिका के एक फैन पेज ने उन्हें अवॉर्ड नहीं मिलने पर दुख जताया था। इस पर दीपिका ने कमेंट कर अपने फैंस से माफी मांगी।

जनवरी, 2018 में दीपिका ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' में रानी पद्मिनी का रोल निभाया था। फिल्म को रिलीज़ के समय काफी विरोध का सामना करना पड़ा था। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म में दीपिका के साथ रणवीर सिंह और शाहिद कपूर थे।

Deepika Padukone's fanpage post
Deepika Padukone's fanpage post

Deepika Padukone's fanpage post
Deepika Padukone's fanpage post

Deepika Padukone's comment
Deepika Padukone's comment

'पद्मावत' के बाद दीपिका किसी फिल्म में नज़र नहीं आईं। हालांकि अब उन्होंने मेघना गुलज़ार की फिल्म 'छपाक' की शूटिंग शुरू कर दी है। सोमवार को उन्होंने फिल्म से अपना पहला लुक शेयर किया। फिल्म में वह एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल के रोल में नज़र आएंगी। फिल्म में उनके साथ विक्रांत मेस्सी भी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन