Highlights
- 18 अक्टूबर 2026 की शाम को टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग
- तीन हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ पर की फायरिंग
- अंधेरी स्टेशन से बाइक बरामद, पुलिस मालिक का पता लगा लगाने में जुटी
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले की मुंबई पुलिस ने जांच तेज कर दी है। शुरुआती जांच में यह पता चला कि टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद तीनों आरोपी अंधेरी स्टेशन की ओर भागे और वहां पर हमले में इस्तेमाल बाइक को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने इस बाइक को जब्त कर लिया है। मुंबई पुलिस की टीम सीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिल सके। वहीं घटना की चश्मदीद सलमा शेख ने घटना के बारे में विस्तार से बताया। वे घटनास्थल पर ही मौजूद थीं।
किसकी बाइक से आए थे हमलावर?
अब तक की पुलिस जांच के मुताबिक टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद तीनों आरोपी अंधेरी स्टेश पहुंचे थे। वहां उन्होंने वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक छोड़ दी और फरार हो गए। शुरुआती जांच में पता चला कि इस यह बाइक मुंबई की है। बाइक की नंबर प्लेट और चेसिस नंबर के आधार पर पुलिस उसके पुराने रिकॉर्ड की जांच कर रही है ताकि इसके मालिक का पता लगाया जा सके। इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है, जिससे आरोपियों की गतिविधियों और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके।
चश्मदीद ने क्या बताया?
जिस वक्त टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग हुई उस वक्त सलमा शेख वहीं मौजूद थीं। उन्होंने इंडिया टीवी को बताया कि वह ब्लॉग बनाती हैं और टाइगर श्रॉफ को कवर करने के लिए हर सप्ताह वहां पहुंचती है। सलमा सेख के मुताबिक वह वीडियो शूट कर रही थीं तभी फायरिंग की घटना हुई। उन्होंने बताया कि शुरुआत में वहां मौजूद लोगों को इस बात अहसास नहीं हुआ कि फायरिंग हुई है। पहले लोगों को लगा कि पटाखे फूट रहे हैं। हालांकि कुछ देर बाद जब लोगों को गोली चलने का अहसास हुआ तो लोगों ने टाइगर श्रॉफ की मदद की और तुरंत उन्हें अस्पताल के लिए रवाना किया गया।
जुहू के पुष्पा पार्क के पास हुई फायरिंग
बता दें कि रविवार, 18 अक्टूबर 2026 की शाम को जुहू के पुष्पा पार्क के पास बॉलीवुड अभिनेता और जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ पर 3 अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की। जिस वक्त फायरिंग की यह घटना हुई उस वक्त टाइगर श्रॉफ अपनी गाड़ी से घर वापस लौट रहे थे। उसी समय तीन हमलावरों ने उनपर फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि इस हमले में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके ड्राइवर समेत 2 लोग घायल हो गए हैं।
मुंबई पुलिस ने पुष्टि की है कि टाइगर श्रॉफ को कोई चोट नहीं आई है और इस घटना की जांच चल रही है। मुंबई पुलिस ने ये भी बताया है कि टाइगर की कार पर 7 राउंड फायरिंग हुई है। फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। इस गैंग से जुड़े बताए जाने वाले गैंगस्टर अनिल पंडित और हरमन संधु ने कथित तौर पर हमले की जिम्मेदारी ली है। इससे पहले भी अनिल पंडित का नाम कई फायरिंग और हमलों से जुड़े दावों में सामने आ चुका है।
ये भी पढ़ें: