1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र के लातूर में युवक के साथ हैवानियत, निर्वस्त्र कर बेल्ट से पीटा, प्राइवेट पार्ट में डाला पेट्रोल, 1 गिरफ्तार

महाराष्ट्र के लातूर में युवक के साथ हैवानियत, निर्वस्त्र कर बेल्ट से पीटा, प्राइवेट पार्ट में डाला पेट्रोल, 1 गिरफ्तार

 Written By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Oct 19, 2026 07:24 am IST,  Updated : Oct 19, 2026 08:41 am IST

इस घटना से जुड़ा वीडियो सामने आया है। इसमें दो लोग युवक को निर्वस्त्र कर पीटते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही उसके प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डालते हुए भी दिख रहे हैं।

पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी- India TV Hindi
पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी Image Source : REPORTER INPUT

महाराष्ट्र के लातूर से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां कुछ लोगों ने एक युवक को निर्वस्त्र कर बेल्ट और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा। आरोप है कि इस दौरान युवक के प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल भी डाला गया। आरोपियों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा

वीडियो में दिख रहा कि निर्वस्त्र कर एक युवक को दो लोग बेरहमी से बेल्ट से पीट रहे हैं। पीड़ित युवक जमीन पर पड़ा हुआ है। आरोपी लड़के उसे पीटते हुए उसके प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डालते हुए भी दिखे हैं। दर्द की वजह से वह करा रहा है।

एक गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। क्राइम ब्रांच की टीमें भी आरोपियों को पकड़ने के लिए जुटी हुई हैं।

अमानवीय हरकत का वीडियो किया गया वायरल

घटना की भयावहता ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। युवक के साथ इस तरह की अमानवीय हरकत किए जाने और उसका वीडियो बनाकर वायरल किए जाने को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

एक महीने पुरानी है घटना

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना एमआईडीसी पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में हुई। शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह घटना दो महीने से अधिक समय पहले हुई थी। हमले के बाद पीड़ित वहां से चला गया था। पुलिस ने युवक की पहचान कर ली है। उससे अपना बयान दर्ज कराने के लिए सामने आने का अनुरोध किया है। 

बयान दर्ज होने के बाद सामने आएगी सही जानकारी

पुलिस ने कहा कि गंभीर हमले के बावजूद युवक ने पुलिस से संपर्क नहीं किया था। वीडियो सामने आने के बाद जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने कहा कि पीड़ित का बयान दर्ज होने के बाद घटनाक्रम और अन्य जानकारियां सामने आने की उम्मीद है। (भाषा के इनपुट के साथ)

आसिफ पटेल की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करते हुए हमलावरों का सामने आया VIDEO, ड्राइवर घायल, एक्टर ने खुद दौड़ाई कार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।