अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रणनीतियों को भारत के सख्त रवैये से तगड़ा झटका महसूस हो रहा है। इसीलिए ट्रंप बौखला गए हैं। इस बार उन्होंने ईरान की कई पेट्रोलियम कंपनियों के साथ भारत की संस्थाओं पर भी बैन लगा दिया है।
शराब के नशे में धुत युवकों ने पेट्रोल पंप में जमकर उपद्रव मचाया। आरोपियों ने खूब गाली-गलौज की और उन्हें रोकने वाले लोगों के साथ मारपीट भी की।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा कि भारत का लक्ष्य है कि अगले 5 वर्षों में देश की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को दुनिया में नंबर 1 बनाया जाए। देश का ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का आकार आज ₹22 लाख करोड़ हो गया है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि जो पेड़ फल देता है, लोग उसी पर पत्थर फेंकते हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि कच्चे तेल के आयात से करीब 22 लाख करोड़ रुपये देश से बाहर जा रहे थे।
Viral Video: इंस्टाग्राम पर एक वीडियो उस वक्त चर्चा में आ गया जब लोगों ने पेट्रोल पंप के वाटर कूलर की गंदगी को देखा। इस वीडियो में वाटर कूलर के पानी की गंदगी के बारे में दिखाया गया है।
मारुति सुजुकी की नई एसयूवी VICTORIS को पेट्रोल, पेट्रोल/सीएनजी और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड फ्यूल ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। मारुति ने इस एसयूवी की कीमत का खुलासा अभी नहीं किया है।
सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (ईबीपी-20) को पूरे देश में लागू करने के फैसले को चुनौती दी गई थी और इथेनॉल मुक्त पेट्रोल का विकल्प मांगा गया था।
सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। इस पर अब सोमवार को सुनवाई होनी है। दायर याचिका में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय से भी खास अपील की गई है।
सियाम के कार्यकारी निदेशक पी. के. बनर्जी ने ग्राहकों के उन दावों को खारिज कर दिया कि ईंधन दक्षता में 20 से 50 प्रतिशत की कमी आई है।
भोपाल कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि अब शहर के किसी भी पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। यह आदेश राजधानी के सभी पेट्रोल पंपों पर लागू होगा।
नागपुर में एक पेट्रोल पंप मालिक की कार से बदमाशों ने दिनदहाड़े 25 लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने कार का शीशा तोड़ा और पैसे से भरा बैग लेकर फरार हो गए।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एक यूजर ने सलाह दी, "इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए ड्राइवर्स को और सतर्क रहने की जरूरत है, खासकर पेट्रोल पंप जैसी जगहों पर, जहां लोग काम कर रहे होते हैं।" एक अन्य यूजर ने भावुक होकर लिखा, "इस महिला की जगह अपने घर की किसी बुजुर्ग महिला को रखकर स
Fact Check: सोशल मीडिया के इंस्ट्राग्राम प्लेटफॉर्म पर पेट्रोल के दामों में कमी किए जाने का दावा किया गया है। इसमें दावा किया गया कि पीएम मोदी ने 1 जुलाई 2025 से पेट्रोल के दामों में 45 रुपये प्रति लीटर किए जाने का ऐलान किया है। जानिए इस दावे की सच्चाई क्या है?
अगर आपके पास भी ऐसी ही पुरानी गाड़ी है तो आप अपनी पुरानी गाड़ी को स्क्रैप करा सकते हैं। गाड़ी को स्क्रैप करवाने के लिए आपको सरकार से रजिस्टर्ड स्क्रैप सेंटर जाना होगा।
वित्त विभाग की अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल की कीमत में 8.36 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।
पुराने वाहनों के मामले में दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला किया है। दरअसल दिल्ली के किसी भी पेट्रोल पंप पर अब 10 साल पुराने डीजल वाहन और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को ईंधन नहीं दिया जाएगा।
जब गाड़ी पेट्रोल पंप पर आएगी तो कैमरा गाड़ी का नंबर अनाउंस करेंगी। यह बताएगी कि गाड़ी कितनी साल पुरानी है। अगर गाड़ी 15 साल पुरानी है या 10 साल पुरानी है तो तुरंत एक्शन लिया जाएगा।
मुख्यमंत्री मोहन यादव के रीजनल राइज कॉन्क्लेव में भाग लेने से पहले बड़ी प्रशासनिक लापरवाही सामने आई है। घटना ने प्रशासन की कार्यप्रणाली व सुरक्षा प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया है।
सीएक्यूएम के अनुसार, यह प्रतिबंध 1 नवंबर से गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर और सोनीपत तक फैल जाएगा और 1 अप्रैल, 2026 से एनसीआर के बाकी हिस्सों को कवर करेगा।
मई 2025 के दौरान, डीजल की बिक्री पिछले साल की समान अवधि के 8.41 मिलियन टन की खपत से 2 प्रतिशत ज्यादा थी। एलपीजी की बिक्री में 13.4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2.79 मिलियन टन की वृद्धि जारी रही।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़