यूपी के फतेहपुर में एक कुत्ते की वजह से बाराती और दुल्हन के पक्ष के लोग भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी। मारपीट में 8 बारातियों के घायल से दूल्हा भड़क गया और शादी करने से ही इनकार कर दिया।
बोकारो के बंशीडीह में बच्चा चोरी की अफवाह फैलने के बाद पांच साधुओं को पीटा गया और उनकी गाड़ी में तोड़-फोड़ की गई, जिसके बाद पुलिस को तुरंत दखल देना पड़ा।
एक ही व्यक्ति को पीटने के लिए पूरा समूह इकट्ठा हो गया। किसी ने घूसे से मारा तो किसी ने थप्पड़ और किसी ने तो पैंट की बेल्ट से पीटने लगा। एक शख्स तो कुर्सी उठाकर ही उस पर टूट पड़ा।
दिल्ली के साकेत इलाके में युवक की पिटाई करने वाले चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवकों ने एक शख्स को बुरी तरह पीट दिया था। इससे उसकी हालत नाजुक है।
मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था और सामाजिक मर्यादा पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बीच सड़क पर दो युवतियों के बीच जमकर गुत्थम-गुत्थी हुई। देखते ही देखते सड़क कुश्ती की अखाड़े में तब्दील हो गई।
महाराष्ट्र के वाशिम में किसान के साथ गाली गलौज और मारपीट करने वाले अधिकारी के खिलाफ सरकार ने कड़ा एक्शन लिया है। वीडियो वायरल होने के बाद कृषि अधिकारी को कृषि मंत्री ने सस्पेंड कर दिया है।
दलित नाबालिग युवक को जमकर पीटने के साथ उसको निर्वस्त्र करने का वीडियो भी बनाया गया है। आरोपियों ने पीड़ित को निर्वस्त्र कर भी पीटा और 15 जनवरी तक जान से मारने की धमकी दी है।
मेरठ में पुलिस टीम पर हमला कर ग्रामीणों ने एक बदमाश को छुड़ा लिया। पुलिस टीम के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की। भीड़ ने मुखबिर को भी जमकर पीटा।
नांदेड़ से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां नांदेड़ नगर निगम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के नेता जीवन घोगरे पाटिल को कथित तौर पर अगवा कर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई।
सुपौल में एक प्रेमी जोड़े की ग्रामीणों ने जमकर धुनाई कर दी। कपल को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
शादी समारोह में नकली किन्नर बनकर आए दो शख्स को जबरन वसूली करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। इसके बाद असली किन्नर समाज ने उन्हें जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक दलित युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि उसकी लात घूंसे, चप्पल से पिटाई की जा रही है। बंदूक तानकर उसे कपड़े उतारने के लिए भी कहा जा रहा है।
एक मामूली से विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। टेंट व्यवसायी पर रॉड और हॉकी से हमला किया गया। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल के साथ कई थानों की टीम मौके पर पहुंच गई।
सतना में एक महिला ने पुलिस चौकी के अंदर घुसकर जमकर हंगामा किया और पुलिसकर्मी पति को चप्पलों से जमकर पीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
भोपाल में कैफे पर हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाजार में सभी आरोपियों का पुलिस ने जुलूस निकाला और कान पकड़वाकर माफी मंगवाई।
अनूपपुर जिले के चाचाई थाना क्षेत्र के बरंगवा शराब दुकान में ग्राहक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है।
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। गंभीर रूप से घायल तीन साल के मासूम का अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
सूरत में एक युवक ने दुकानदार को इसलिए पीट दिया क्योंकि उसने उधार सिगरेट नहीं दी। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया और माफी भी मंगवाई।
मध्य प्रदेश के डबरा के गिजोरा थाना क्षेत्र का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दो युवकों को नंगा करके बेल्ट से बेरहमी से पीटा जा रहा है।
मध्य प्रदेश के सीधी के रहने वाले एक युवक को गुजरात के सूरत में बर्बरतापूर्वक मारा पीटा गया। एक शख्स ने युवक से तलवे चटवाया।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़