1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. गुना में शास्त्री पार्क के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, दो लड़कियों ने युवक को रोड पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें वीडियो

गुना में शास्त्री पार्क के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, दो लड़कियों ने युवक को रोड पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, देखें वीडियो

 Written By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Jul 18, 2026 10:48 pm IST,  Updated : Jul 18, 2026 11:03 pm IST

मध्य प्रदेश के गुना में दो लड़कियों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

युवक को पीटते हुए लड़कियां- India TV Hindi
युवक को पीटते हुए लड़कियां Image Source : REPORTER

गुना। शहर के बीचों-बीच शास्त्री पार्क के बाहर जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। यहां पर दो लड़कियों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। जानकारी के मुताबिक, लड़कियों ने युवक पर बदसलूकी का आरोप लगाया और सबके सामने उसकी पिटाई की। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना बीती रात लगभग 9 बजे की है।

मिली जानकारी के अनुसार, दो युवतियां पार्क में बीती रात घूमने आई थीं। इसी दौरान पार्क में मौजूद एक युवक से किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया। विवाद बढ़ने के बाद तीनों पार्क से बाहर सड़क पर आ गए, जहां दोनों युवतियों ने युवक पर हमला कर दिया। 

युवक को रोड पर गिराकर पीटा

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवतियां युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर रही हैं। युवक का बाल पकड़कर उसे सड़क पर गिराया गया और डंडे से जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन अधिकांश लोग इस दौरान तमाशबीन बने रहे। बाद में कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर युवक को बचाया। 

पार्क में आए दिन आवारा लोगों का जमावड़ा

सूत्रों के अनुसार, मारपीट करने वाली दोनों युवतियां आपस में सगी बहनें बताई जा रही हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों पक्ष वहां से जा चुके थे। फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले की चर्चा पूरे शहर में हो रही है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर घटना की जांच कर रही है।

बता दें कि शास्त्री पार्क में आए दिन आवारा लोगों का भी तांता लगा रहता है और यहां नशेड़ी भी अपना अड्डा जमाए हुए हैं, जिन पर किसी  प्रकार की रोक-टोक नहीं है। इसी वजह से इस पार्क में विवाद की स्थिति बनी रहती है।

यहां पर देखें वीडियो

रायसेन में भी युवक की पिटाई

वहीं, एक अन्य घटना में रायसेन ज़िले के भीड़-भाड़ वाले मंगल बाज़ार में लड़कियों के एक ग्रुप ने युवक की पिटाई कर दी, जिससे बाज़ार में अफ़रा-तफ़री मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, लड़कियों ने युवक पर बदसलूकी का आरोप लगाया और सबके सामने उसकी पिटाई की, साथ ही आरोप है कि उसे बाज़ार में घुमाया भी गया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक इस झगड़े की वजह या युवक पर लगे आरोपों की सच्चाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इससे पहले मंडला जिले में एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया था। युवक को एक शख्स रास्ते भर पीटता दिखाई दिया था। 

रिपोर्ट- रितेश सिंह राजपूत

ये भी पढ़ेंः गुना में तस्करों की बेकाबू कार का कहर, पति-पत्नी की मौके पर मौत, मासूम घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।