1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. VIDEO: जमीन विवाद ने रिश्तों को किया शर्मसार, बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पिटाई, अब परिवार को इंसाफ का इंतजार

VIDEO: जमीन विवाद ने रिश्तों को किया शर्मसार, बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पिटाई, अब परिवार को इंसाफ का इंतजार

 Written By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jul 19, 2026 11:52 pm IST,  Updated : Jul 20, 2026 12:09 am IST

पुलिस ने दोनों पक्षों के 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार का कहना है कि अभी तक की पुलिस की कार्रवाई से उन्हें संतोष नहीं मिला है।

बुजुर्ग को पीटते रिश्तेदार- India TV Hindi
बुजुर्ग को पीटते रिश्तेदार Image Source : REPORTER INPUT

मध्य प्रदेश के देवास जिले के हरणगांव थाना क्षेत्र के सुलगांव गांव में जमीन विवाद ने पारिवारिक रिश्तों को तार-तार कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक ही परिवार के लोगों ने बुजुर्ग को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

पीड़ित परिवार ने दर्ज कराई शिकायत

जानकारी के मुताबिक, जमीन को लेकर चल रहे विवाद के दौरान बुजुर्ग और उनके बड़े बेटे के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। वायरल वीडियो में बुजुर्ग पर लाठी-डंडों से हमला होता दिखाई दे रहा है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने संतोषजनक नहीं की कार्रवाई

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि पीड़ित परिवार का आरोप है कि अब तक की पुलिस कार्रवाई संतोषजनक नहीं है।

पोती मांग रही इंसाफ

पोती अपने दादा के लिए इंसाफ मांग रही है। परिवार का कहना है कि उनके पिता और बड़े भाई के साथ बेहद बेरहमी से मारपीट की गई है। उनका दावा है कि हमला इतना गंभीर था कि जान का खतरा पैदा हो गया।  परिवार ने मामले की जांच किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से कराने, गंभीर धाराओं को जोड़ने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल

घटना का वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में इस मामले की चर्चा हो रही है। स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर जमीन का विवाद इस हद तक कैसे पहुंच गया कि परिवार के ही लोगों ने एक बुजुर्ग पर लाठियां बरसा दीं।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

मामले पर एसडीओपी आदित्य तिवारी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आवश्यकता अनुसार धाराओं में बढ़ोतरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हरणगांव थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं पीड़ित परिवार को उम्मीद है कि निष्पक्ष जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और उन्हें न्याय मिलेगा।

अरविंद चौकसे की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें:

ससुर ने दामाद संग की दारू और मुर्गा पार्टी, फिर गमछे से घोट दिया गला, बेटी से मारपीट और रुपये न लौटाने से था नाराज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।