1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. जिस जगह पर लिव-इन पार्टनर का मर्डर किया, उसी जगह फैसल को पुलिस ने रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा; देखें वीडियो

जिस जगह पर लिव-इन पार्टनर का मर्डर किया, उसी जगह फैसल को पुलिस ने रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा; देखें वीडियो

 Reported By: Nirnay Kapoor Written By: Mangal Yadav
 Published : Sep 05, 2026 08:52 pm IST,  Updated : Sep 05, 2026 09:08 pm IST

हत्या के आरोपी फैज़ल उर्फ़ खटकी को क्राइन सीन रीकंस्ट्रक्शन के दौरान पुलिस ने बेरहमी से पिटाई की। रस्सी से बांधकर बार-बार पीटे जाने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस पर गंभीर सवाल उठ खड़े हो गए हैं।

हत्यारोपी की पिटाई करती पुलिस- India TV Hindi
हत्यारोपी की पिटाई करती पुलिस Image Source : REPORTER

गुजरात के भावनगर में क्राइम सीन पर घटना को दोहराने (रिक्रिएशन) के दौरान पुलिस ने आरोपी की बेरहमी से पिटाई की। दावा किया जा रहा है कि पुलिस ने कथित तौर पर आरोपी फैसल को 10 मिनट में 107 बार डंडे से पीटा। पिटाई के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी आरोपी को रस्सी से बांधकर पुलिस की जिप्सी के पीछे डंडे से बेरहमी से पिटाई करते दिख रहे हैं। आरोपी को बस स्टैंड के अंदर भी पोल से बांधकर पीटते देखा जा सकता है। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी फैसल कराह रहा है, इसके बावजूद पुलिसवाले उसको बेरहमी से पीटते दिख रहे हैं। आरोपी के दोनों हाथों को रस्सी से बांधा गया है। पिटाई के दौरान आरोपी नीचे गिर जाता है, इसके बाद भी उसे पीटा गया। पुलिस की इस कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 

क्राइन सीन रिक्रिएशन के दौरान बेरहमी से पिटाई

दरअसल, फैसल नाम के एक व्यक्ति पर आरोप है कि उसने 3 सितंबर को भावनगर के ST बस स्टैंड पर अपनी लिव-इन पार्टनर एक युवती की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी फैसल को गिरफ्तार किया और शनिवार को उसे क्राइम सीन पर  घटना को रिकंस्ट्रक्शन के लिए ले गई। इस दौरान नीलांबुग पुलिस स्टेशन के पुलिसकर्मियों ने उसे रस्सी से बांधा और लाठी जमकर पिटाई की। पुलिस ने फैज़ल उर्फ़ खटकी को  सबके सामने घुमाया। 

यहां देखें वीडियो

लिव-इन पार्टनर को लात मारकर मार डाला था

भावनगर के कुम्हारवाड़ा की रहने वाली काजलबेन पिछले आठ साल से 20 वर्षीय फैसल उर्फ ​​खटकी रफीकभाई लखानी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। फैसल ST बस स्टैंड के पास फुटपाथ पर रहता था। 3 सितंबर की दोपहर, काजलबेन बस स्टैंड के पास अपने परिचित रवि उर्फ ​​बडो गोहेल से बात कर रही थी, तभी फैसल वहां पहुंचा और रिश्ते को लेकर उनसे बहस करने लगा। गुस्से में आकर फैसल ने रवि और काजल को लात मारी, जिससे वे टाइल्स पर गिर पड़े। इसके बाद उसने काजलबेन के बाल पकड़े और बार-बार उसका सिर, गर्दन और चेहरा टाइल्स पर दे मारा। काजल के बेहोश होने के बाद, फैसल उसे एम्बुलेंस से सर टी. हॉस्पिटल ले गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

बता दें कि गुजरात के पूर्व प्रभारी DGP डॉ. के.एल.एन. राव ने अपने कार्यकाल के दौरान सख्त लिखित आदेश जारी किए थे कि अगर कोई पुलिसकर्मी किसी आरोपी को सबके सामने घुमाता है या आरोपियों के साथ अपमानजनक व्यवहार करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

ये भी पढ़ेंः बॉयफ्रेंड के खर्च पूरे करने के लिए युवती बन गई चोर, बड़े पापा के घर की लाखों की चोरी

पुलिस अफसर सामने खड़े थे... तभी युवक के पेट में घोंप दिया चाकू; गुजरात के भुज कोर्ट परिसर में खौफनाक वारदात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।