गुजरात के वडोदरा शहर के फतेहगंज इलाके में उस समय हलचल मच गई, जब सेफ्रॉन टावर के पास स्थित गेंडा सर्कल यानी बुल सर्कल पर एक युवक चढ़ गया। युवक के सर्कल पर चढ़ने की जानकारी सामने आते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस घटना के चलते इलाके में लोगों के बीच उत्सुकता और चर्चा का माहौल देखने को मिला।
इस वजह से चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था बाधित हो गई। 'बुल सर्कल' पर लगे ट्रैफिक जाम के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने अभी तक उस युवक की पहचान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
बुल सर्कल पर जुड़ी भीड़
प्राप्त जानकारी के अनुसार, फतेहगंज क्षेत्र में सेफ्रॉन टावर के पास स्थित बुल सर्कल पर युवक के चढ़ जाने से वहां मौजूद लोगों का ध्यान उसकी ओर आकर्षित हुआ। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों के छोटे-बड़े समूह एकत्रित होने लगे। युवक की इस हरकत के पीछे क्या कारण था, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।
यहां देखें वीडियो
युवक ने आखिरकार सर्कल पर चढ़ने का फैसला क्यों किया? क्या इसके पीछे कोई व्यक्तिगत परेशानी थी या कोई अन्य वजह? इन सवालों के जवाब अभी सामने आने बाकी हैं। फिलहाल घटना को लेकर विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। युवक की पहचान, सर्कल पर चढ़ने के कारण और आगे की कार्रवाई को लेकर अधिक जानकारी सामने आने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
यहां देखें वीडियो
लूट-हत्या के आरोपी ने पुलिस पर चलाई गोली
वहीं, राजकोट शहर में 1.53 करोड़ रुपये मूल्य के सोने की लूट और हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी ने सबूत जुटाए जाने के दौरान पुलिस दल पर गोली चला दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस उपायुक्त (जोन-2) राकेश देसाई ने बताया कि आरोपी अनुराग सिंह राजपूत को शुक्रवार शाम साक्ष्य जुटाने के लिए हवाई अड्डा थाना क्षेत्र में घटनास्थल पर ले जाया गया था, तभी उसने वहां पहले से छिपाए गए एक हथियार से पुलिसकर्मियों पर दो गोलियां चलाईं। आत्मरक्षा में उपनिरीक्षक ने एक गोली चलाई, जो आरोपी के पैर में लगी। देसाई ने बताया कि राजपूत उन 10 आरोपियों में शामिल है, जिन्हें 14 अक्टूबर को लूट के दौरान सोने की एक रिफाइनरी के कर्मचारी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
रिपोर्टः सत्यम नेवस्कर
ये भी पढ़ेंः अहमदाबाद में चल रही थी नकली टोमेटो सॉस की फैक्ट्री, सड़े आलू-स्टार्च-एसिड का इस्तेमाल, 10 हजार किलो सॉस नष्ट किया गया