1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. गोरखपुर में बच्ची की हत्या के आरोपी निलंबित सिपाही की अस्पताल में हुई जमकर पिटाई, मेडिकल के दौरान भड़की भीड़

गोरखपुर में बच्ची की हत्या के आरोपी निलंबित सिपाही की अस्पताल में हुई जमकर पिटाई, मेडिकल के दौरान भड़की भीड़

 Written By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jul 30, 2026 08:23 pm IST,  Updated : Jul 30, 2026 08:31 pm IST

बच्ची की हत्या का आरोपी अस्पताल में मेडिकल के लिए आया हुआ था। तभी वहां मौजूद भीड़ ने उसे जमकर मारा। आरोपी निलंबित सिपाही को मारते-मारते अस्पताल के गेट के बाहर तक ले आए।

बच्ची की हत्या के आरोपी की पिटाई- India TV Hindi
बच्ची की हत्या के आरोपी की पिटाई Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बच्ची की हत्या के आरोपी निलंबित सिपाही की अस्पताल में जमकर पिटाई हुई। कोतवाली थाना क्षेत्र में बच्ची के अपहरण और हत्या के मामले में गिरफ्तार निलंबित सिपाही अभिषेक यादव की जिला अस्पताल में मेडिकल जांच के दौरान गया हुआ था। तभी वहां मौजूद लोगों की भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह आरोपी को भीड़ के बीच से निकालकर सुरक्षित बाहर निकाला।

आरोपी निलंबित सिपाही को देखकर लोगों का भड़का गुस्सा

अस्पताल में मौजूद लोगों का आरोपी निंलबित सिपाही को देखकर गुस्सा भड़क गया। गाली-गलौज के साथ ही बड़ी संख्या में लोग आरोपी को पीटने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस की टीम उसे बचाती रही। इतनी ज्यादा संख्या में लोग थे कि उसे अस्पताल के गेट के बाहर तक लोग उसे पीटते रहे।

निशानहेदी पर बरामद हुआ बच्ची का शव

पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई की रात जिला अस्पताल परिसर से लापता हुई बच्ची की हत्या के मामले में गिरफ्तार अभिषेक यादव ने पूछताछ के दौरान हत्या की बात स्वीकार करने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बच्ची का शव बरामद कर लिया है।

बच्ची के साथ दुष्कर्म की भी है आशंका

जांच में सामने आए सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बच्ची को घर छोड़ने का बहाना बनाकर बाइक पर ले जाता हुआ दिखाई दिया था। इसी आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पुलिस को आशंका है कि हत्या से पहले बच्ची के साथ दुष्कर्म भी किया गया हो, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

डायल 112 में था तैनात

पुलिस का कहना है कि आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है। मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है। जानकारी के मुताबिक, अभिषेक यादव पहले भी एक अन्य दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। बताया जा रहा है कि जमालपुर से छूटने के बाद वर्तमान में आरोपी सिपाही अभिषेक यादव डायल 112 में तैनात था

फोरेंसिक जांच के आधार हो रही कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

राज श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

ये भी पढ़ें: 

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, CCTV से खुला राज, शादी के पहले चल रहा था अफेयर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।