1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. बोकारो में बदमाशों ने हैवानियत की हदें की पार, घर में घुसकर स्टील प्लांट के कर्मचारी को बुरी तरह पीटा

बोकारो में बदमाशों ने हैवानियत की हदें की पार, घर में घुसकर स्टील प्लांट के कर्मचारी को बुरी तरह पीटा

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Jun 06, 2026 09:01 am IST,  Updated : Jun 06, 2026 09:25 am IST

बोकारो में एक शख्स की बदमाशों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोप है कि बदमाशों ने घर का दरवाजा तोड़कर जमकर पिटाई कर दी और उसे मरा समझकर मौके से फरार हो गए।

ठेका कर्मी सुरेश साव अस्पताल में भर्ती- India TV Hindi
ठेका कर्मी सुरेश साव अस्पताल में भर्ती Image Source : REPORTER

बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह में बीती रात चार नकाबपोश अपराधियों ने घर का दरवाजा तोड़कर हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। घर में अकेले सो रहे बोकारो स्टील प्लांट के ठेका कर्मी सुरेश साव को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया। अधमरा होने पर अपराधी उसे घसीटकर घर के बाहर ले जाने लगे। 

"मलद्वार में डंडा घुसेड़ा, मरा समझकर भागे 

पीड़ित सुरेश साव ने बताया कि अपराधियों ने बर्बरता की हद पार करते हुए उसके मलद्वार में डंडा घुसेड़ दिया। दर्द से तड़पते सुरेश के मलद्वार से काफी खून बहने लगा। अपराधियों को जब लगा कि उसकी मौत हो चुकी है तो चारों मौके से फरार हो गए। 

सुबह होश आने पर पड़ोसियों ने पहुंचाया अस्पताल 

सुबह होश आने पर सुरेश ने पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसियों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर बालीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित का फर्द बयान लिया। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है। थाना पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा, लेकिन कैमरे पर कुछ भी बोलने से बच रही है।

"किसी से दुश्मनी नहीं, बाहर से काम करने आया हूं" - पीड़ित  

पीड़ित सुरेश साव ने बताया कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। वह बाहर से आकर बोकारो में रहता है और BSL में ठेका कर्मी के तौर पर काम करता है। उसने आशंका जताई कि पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया हो सकता है। चारों आरोपी नकाबपोश थे, इसलिए पहचान नहीं हो सकी।

 पूर्व डिप्टी मुखिया की हत्या के मामले में पांच लोग गिरफ्तार 

वहीं, पश्चिमी सिंहभूम ज़िले में एक पूर्व डिप्टी मुखिया की हत्या में शामिल होने के आरोप में पांच लोगों को हथियार और गोला-बारूद के साथ गिरफ़्तार किया गया है। मृतक संजय बोइपाई (40), जो गुलकेडा पंचायत के पूर्व डिप्टी मुखिया थे। उनकी रविवार रात चक्रधरपुर पुलिस स्टेशन इलाके के गुइगांव गांव में उनके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।पुलिस के मुताबिक, बोइपाई अपने घर के आंगन में सो रहे थे, तभी मोटरसाइकिल पर सवार तीन हमलावर आए और बहुत पास से उन पर गोली चला दी।

 

रिपोर्ट: मृत्युंजय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।