जमशेदपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। यह कार्य 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक निर्धारित तिथियों में संपन्न होगा। इसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कई यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।
रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस कार्य के दौरान कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव, गंतव्य से पहले परिचालन समाप्त करने और प्रस्थान समय में संशोधन किया गया है।
रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनें
रेलवे की ओर से जारी सूची के अनुसार, प्रभावित ट्रेनों में टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस, टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस, हावड़ा-पुणे दुरंतो, पुणे-हावड़ा दुरंतो, चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस, दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस, सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस, पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस, तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस और रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस शामिल हैं। इसके अलावा मालदा टाउन-सूरत, सूरत-मालदा टाउन, कामाख्या-एलटीटी, एलटीटी-कामाख्या, रानी कमलापति-सांतरागाछी हमसफर, सांतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर, हटिया-पुणे, पुणे-हटिया, शालीमार-भुज और भुज-शालीमार एक्सप्रेस भी निर्धारित तिथियों पर रद्द रहेंगी।
रेलवे की सूची में सांतरागाछी-जबलपुर और जबलपुर-सांतरागाछी हमसफर, गया-एलटीटी और एलटीटी-गया एक्सप्रेस, हटिया-दुर्ग और दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस, एलटीटी-शालीमार और शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस, बिलासपुर-बक्सर और बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस सहित कई अन्य ट्रेनें भी शामिल हैं।
हटिया-एलटीटी, एलटीटी-हटिया, हैदराबाद-रक्सौल, रक्सौल-हैदराबाद, पोरबंदर-सांतरागाछी, सांतरागाछी-पोरबंदर, वास्को द गामा-जसीडीह, जसीडीह-वास्को द गामा, ओखा-शालीमार, शालीमार-ओखा, एलटीटी-शालीमार, शालीमार-एलटीटी, उदयपुर-शालीमार और शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस का परिचालन भी विभिन्न तिथियों पर रद्द रहेगा। हावड़ा-पुणे दुरंतो, पुणे-हावड़ा दुरंतो, हावड़ा-अहमदाबाद, अहमदाबाद-हावड़ा, नांदेड़-सांतरागाछी और सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस भी निर्धारित तिथियों पर नहीं चलेंगी।
उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी
नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस 28 नवंबर, 5 दिसंबर तथा 7 से 14 दिसंबर 2026 तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन ईब, झारसुगुड़ा रोड, संबलपुर सिटी, अंगुल और कटक होकर पुरी पहुंचेगी। वहीं, 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 6 से 15 दिसंबर 2026 तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन कटक, अंगुल, संबलपुर सिटी, झारसुगुड़ा रोड और ईब होकर योगनगरी ऋषिकेश जाएगी।
साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला तक ही चलेगी
रेलवे के अनुसार, 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस 28 नवंबर तथा 4 से 15 दिसंबर 2026 तक राउरकेला स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी। इस दौरान राउरकेला से दुर्ग के बीच ट्रेन रद्द रहेगी।
वापसी में 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 29 नवंबर तथा 5 से 16 दिसंबर 2026 तक राउरकेला स्टेशन से रवाना होगी। दुर्ग से राउरकेला के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा।
आजाद हिंद एक्सप्रेस दो घंटे विलंब से चलेगी
14 दिसंबर 2026 को पुणे से रवाना होने वाली 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस निर्धारित समय से दो घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान होने वाली असुविधा से बचने के लिए ट्रेन की सही स्थिति, रद्दीकरण और संशोधित समय की जानकारी रेलवे की अधिकृत पूछताछ सेवा NTES या हेल्पलाइन नंबर 139 से प्राप्त करें। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा की योजना ट्रेन की अपडेट स्थिति के अनुसार ही बनाएं। इससे पहले पूर्व मध्य रेलवे ने 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक कई ट्रेनों को रद्द कर दिया था।
नोट: सभी ट्रेनों के रद्द रहने की तिथियां अलग-अलग निर्धारित हैं। यात्रियों को अपनी ट्रेन की तिथि और गाड़ी संख्या के अनुसार रेलवे की आधिकारिक सूचना अवश्य जांचनी चाहिए।
ये भी पढ़ेंः झारखंड के यात्रियों को बड़ी सौगात, टाटानगर से जयपुर के लिए चलेगी सीधी ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल