1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. गर्लफ्रेंड को मैसेज किया तो कॉलेज स्टूटेंट को पटक-पटककर मारा, पैरों पर माफी मांगने के लिए किया मजबूर

गर्लफ्रेंड को मैसेज किया तो कॉलेज स्टूटेंट को पटक-पटककर मारा, पैरों पर माफी मांगने के लिए किया मजबूर

 Written By: Mangal Yadav
 Published : Aug 06, 2026 01:17 pm IST,  Updated : Aug 06, 2026 01:30 pm IST

ओडिशा के केंद्रापड़ा में एक लड़के की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों में ज्यादातर लोग नाबालिग हैं।

छात्र की बेरहमी से पिटाई- India TV Hindi
छात्र की बेरहमी से पिटाई Image Source : REPORTER

ओडिशा के केंद्रापड़ा जिले में इंस्टाग्राम पर एक लड़की को मैसेज करना एक कॉलेज छात्र को भारी पड़ गया। आरोप है कि लड़की के पुरुष मित्र और उसके दोस्तों ने छात्र को रास्ते में रोककर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया है। यह घटना राजनगर इलाके की बताई जा रही है। पीड़ित मदनपुर कॉलेज का छात्र है। वायरल वीडियो में कुछ युवक उसे घेरकर मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

घटना के बाद छात्र की मां ने पट्टामुंडई ग्रामीण थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि उनका बेटा, जो मदनपुर कॉलेज में पढ़ता है और गोबिंदपुर में अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई करता है, कॉलेज जाने के बाद वापस घर नहीं लौटा। बाद में गांव के ही एक युवक ने उनके परिवार को एक वीडियो भेजा, जिसमें कुछ लड़के उनके बेटे की पिटाई करते नजर आ रहे थे। इसके बाद परिवार ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अपहरण और मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान वायरल वीडियो में दिखाई देने वाले कुछ युवकों की पहचान के आधार पर तीन कॉलेज छात्रों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

पट्टामुंडई ग्रामीण थाना के आईआईसी श्रीकांत कुमार बारिक ने कहा, "शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ लग रहा है। पट्टामुंडई कॉलेज का एक छात्र, जो राजनगर थाना क्षेत्र के कुरुंडी गांव का रहने वाला है, अपनी ही कॉलेज की एक छात्रा के साथ प्रेम संबंध में था। आरोप है कि पीड़ित छात्र ने उसी लड़की को इंस्टाग्राम पर मैसेज भेज दिया था। इससे नाराज होकर लड़की के प्रेमी ने उससे सवाल किया कि उसने उसकी प्रेमिका को मैसेज या कॉल क्यों किया। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर  छात्र की पिटाई कर दी। वायरल वीडियो में दिखाई देने वाले लगभग सभी युवक कॉलेज के छात्र हैं और सभी नाबालिग हैं।"

आरोपियों में ज्यादातर नाबालिग

फिलहाल जिस छात्र के साथ मारपीट हुई है, उसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि उन्हें जानकारी मिली है कि वह कहीं छिपा हुआ है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच अभी जारी है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पूरे घटनाक्रम की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने हिरासत में लिए गए छात्रों और पीड़ित की पहचान सार्वजनिक नहीं की है क्योंकि सभी नाबालिग हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि ओडिशा में पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले जुलाई में जगतसिंहपुर जिले में दोस्त के घर बर्थडे का केक काटने जा रही युवती का दो लोगों ने गैंगरेप किया था। 

 

ओडिशा से शुभम कुमार की रिपोर्ट

ये भी पढ़ेंः दुष्कर्म के बाद सिर कुचला, प्राइवेट पार्ट में रॉड घुसाया, 16 साल की लड़की को दी गई खौफनाक मौत

अपहरण के बाद 2 दिन घर में रखकर रेप किया; भीड़ ने युवक को जिंदा नहीं छोड़ा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।