सारा अली खान(Sara Ali khan) और कार्तिक आर्यन(Kartik Aaryan) इम्तियाज अली खान की फिल्म में साथ में नजर आने वाले हैं। यह दीपिका पादुकोण(Deepika padukone) और सैफ अली खान(Saif ali khan) की फिल्म 'लव आज कल' का सीक्वल है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है मगर अभी तक फिल्म का टाइटल फाइनल नहीं किया गया था। अब सारा और कार्तिक की फिल्म का टाइटल फाइनल हो गया है।
Related Stories
रिपोर्ट्स के मुताबिक सारा और कार्तिक की आने वाली फिल्म का नाम 'आज कल' होने वाला है। इस फिल्म से सभी सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की केमिस्ट्री देखने का इंतजार कर रहे हैं। कुछ समय पहले सारा ने अपनी फिल्म का पहला लुक भी शेयर किया था। जिसमें सारा का सिर कार्तिक के कंधे पर रखा हुआ है।
फोटो शेयर करते हुए सारा ने लिखा था- सारा मे तस्वीर के साथ लिखा- ''इम्तियाज अली की अगली फिल्म का हिस्सा बनकर मैं सम्मानित, आभारी और उत्साहित महसूस कर रही हूं। कार्तिक आर्यन और रणदीप हुड्डा स्टारर यह फिल्म 14 फरवरी, 2020 को रिलीज़ होगी। शूट अभी चल रहा है।''
फिल्म की शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें और वीडियो पहले ही वायरल हो चुकी है। कार्तिक और सारा का एक किसिंग वीडियो भी सामने आया था। कहा जा रहा था कि यह फिल्म की शूटिंग के दौरान का वीडियो है। हालांकि यह बात अभी तक कंफर्म नहीं हो पाई है कि उस वीडियो में असल में कार्तिक और सारा ही थे।
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।
Also read:
2020 में 'इंशाअल्लाह' और 'सूर्यवंशी' समेत इन बड़ी फिल्मों में होगी टक्कर
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को लगा तीसरा शॉक, अब इस एक्टर ने भी शो को किया टाटा-बाय बाय