1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कार्तिक आर्यन ने फैन्स के लिए गाया 'तेरा यार हूं मैं' सॉन्ग, शेयर किया वीडियो

कार्तिक आर्यन ने फैन्स के लिए गाया 'तेरा यार हूं मैं' सॉन्ग, शेयर किया वीडियो

 Published : Mar 26, 2019 02:38 pm IST,  Updated : Mar 26, 2019 02:40 pm IST

कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमें वह अपनी फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' का गाना गा रहे हैं।

Kartik aaryan- India TV Hindi
Kartik aaryan Image Source : INSTAGRAM/KARTIK AARYAN

कार्तिक आर्यन(Kartik Aaryan) इन दिनो बॉलीवुड के फेवरेट एक्टर बने हुए हैं। उन्होनें अभी तक पांच फिल्में की है और लोगों के फेवरेट बन गए हैं। 2018 में उनकी फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' फिल्म आई थी जिसने लोगों का दि जीत लिया था। फिल्म के सभी गाने हिट हुए थे। इसी फिल्म का एक गाना गाते हुए कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है।

वीडियो में कार्तिक अपनी फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' का गाना तेरा यार हूं मैं गाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उनके साथ एक फीमेल सिंगर भी है। यह वीडियो उनकी आने वाली फिल्म लव आज कल 2 के सेट पर शूट हुई है। वीडियो शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा- अगर आपके पास समाहिता नारंग जैसी सिंगर है तो सब कुछ सुरीला लगता है।  मेरी आवाज शायद अच्छी है।

आपको बता दें कार्तिक आर्यन और सारा अली खान इम्तियाज अली की डायरेक्ट की हुई फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म का नाम अभी तक डिसाइड नहीं हुआ है। यह फिल्म फरवरी 2020 में रिलीज होगी। कार्तिक और सारा की सेट से फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कार्तिक और सारा ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म से अपना पहला लुक शेयर किया था। तस्वीर में सारा, कार्तिक के कंधे पर अपना सिर रख कर बैठी हैं। सारा मे तस्वीर के साथ लिखा- ''इम्तियाज अली की अगली फिल्म का हिस्सा बनकर मैं सम्मानित, आभारी और उत्साहित महसूस कर रही हूं। इसके साथ ही वह पति पत्नी और वो में अन्नया पांडे और भूमि पेडनेकर के साथ नजर आने वाले हैं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

Kesari Box Office Colection Day 5: अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' ने मचाया धमाल, पांच दिन में कमाए इतने करोड़

दिलीप कुमार को बॉम्बे हाई कोर्ट से संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद से मिली राहत

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन