1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Kesari Box Office Colection Day 5: अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' ने मचाया धमाल, पांच दिन में कमाए इतने करोड़

Kesari Box Office Colection Day 5: अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' ने मचाया धमाल, पांच दिन में कमाए इतने करोड़

 Published : Mar 26, 2019 01:32 pm IST,  Updated : Mar 26, 2019 01:32 pm IST

अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' ने पांच दिन में 86.32 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।

Box office collection of kesari- India TV Hindi
Box office collection of kesari Image Source : INSTAGRAM/AKSHAY KUMAR

अक्षय कुमार (Akshay kumar)और परिणीति चोपड़ा(Parineeti Chopra) की फिल्म केसरी(Kesari) इस समय बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचा रही है। अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' में 21 योद्धाओं के 10,000 आक्रमणकारियों से जंग की दास्तान है और इसमें अक्षय कुमार का अंदाज सबको पसंद भी आया है। फिल्म ने पांच दिन में बहुत अच्छा बिजनेस कर लिया है। केसरी ने पांचवे दिन 8.25 करोड़ की कमाई की है।

केसरी के बिजनेस के बारे में जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने दी है। उन्होंने ट्वीट करके फिल्म के बिजनेस की जानकारी दी। फिल्म ने पहले दिन 21.06 करोड़, दूसरे दिन 16.75 करोड़, तीसरे दिन 18.75 करोड़, चौथे दिन 21.51 करोड़ और पांचवे दिन 8.25 करोड़ की कमाई की है। फिल्म अब तक टोटल 86.32 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है।

Kesari Movie Review:

122 साल पहले ब्रिटिश के सिख रेजिमेंट और अफ़ग़ानी पठानों के बीच एक जंग लड़ी गयी थी, सिख के सिर्फ़ 21 जवानों और पठानों की दस हज़ार सैनिकों से सजी टुकड़ी के बीच ऐसी जंग हुई जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गयी। होली के मौक़े पर रिलीज़ हो रही अक्षय कुमार की फ़िल्म केसरी उसी जंग को कहानी है।

केसरी में दिखाया गया है कि पठान हिंदुस्तान की तीन चौकियों पर अपना क़ब्ज़ा जमाकर पूरे भारत में घुसना चाहते हैं, इसके लिए वो सबसे पहले सारागढ़ी रेजिमेंट को चुनते हैं। वहाँ 36 रेजिमेंट के 21 जवान तैनात हैं वो कैसे दस हज़ार सैनिकों से लड़ते हैं और जीत हासिल करते हैं फ़िल्म में ये बेहद दिलचस्प तरीक़े से दिखाया गया है। 

जब जंग और देशभक्ति जैसे विषयों पर फ़िल्में बनती हैं तो उसमें ड्रामा और देशभक्ति से भरे संवादों को हद से ज़्यादा ठूँस दिया जाता है, मगर केसरी ऐसा करने से बचती है, फ़िल्म के डायलॉग्स और स्क्रीन्प्ले संतुलित है और फ़िल्म शुरू से लेकर अंत तक आपको बांधे रखती है।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

दिलीप कुमार को बॉम्बे हाई कोर्ट से संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद से मिली राहत

PHOTOS: अनिल कपूर की पत्नी सुनीता के बर्थडे में सोनम, जाह्नवी, अंशुला, खुशी सहित पहुंची पूरी कपूर फैमिली

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन