1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. PHOTOS: अनिल कपूर की पत्नी सुनीता के बर्थडे में सोनम, जाह्नवी, अंशुला, खुशी सहित पहुंची पूरी कपूर फैमिली

PHOTOS: अनिल कपूर की पत्नी सुनीता के बर्थडे में सोनम, जाह्नवी, अंशुला, खुशी सहित पहुंची पूरी कपूर फैमिली

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 26, 2019 11:03 am IST,  Updated : Mar 26, 2019 11:21 am IST

अनिल कपूर ने अपनी पत्नी सुनीता कपूर का बर्थडे खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। इस बर्थडे पार्टी में सोनम कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, माहिप कपूर, अंशुला कपूर, संजय कपूर सहित कपूर फैमिली के दूसरे सदस्य भी मौजूद थे।

अनिल कपूर की पत्नी...- India TV Hindi
अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर का बर्थडे

अनिल कपूर ने अपनी पत्नी सुनीता कपूर का बर्थडे खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। इस बर्थडे पार्टी में सोनम कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, माहिप कपूर, अंशुला कपूर, संजय कपूर सहित कपूर फैमिली के दूसरे सदस्य भी मौजूद थे। सुनीता कपूर ने 25 मार्च को अपना 54 वां बर्थडे मनाया। इस खास बर्थडे पार्टी में सुनीता ने अपनी फैमिली फ्रेंड्स से लेकर कपूर फैमिली के दूसरे सदस्य भी मौजूद थे। 

अनिल कपूर ने सुनीता के बर्थडे को धूमधाम से सेलिब्रेट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अनिल कपूर ने ये पार्टी लेडीज स्पेशल रखी। अनिल कपूर के भाई संजय कपूर भी पार्टी का हिस्सा बने और भाभी सुनीता कपूर को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। 

बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें सोनम कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, अंशुला और शनाया कपूर नजर आ रही हैं। संजय कपूर ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि 'जब लेडीज के लिए लंच में दो भाई शामिल हुए।'

इससे पहले पत्नी सुनीता कपूर के 54वें जन्मदिन पर अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर एक प्यार भरा पोस्ट लिखा। तस्वीर को शेयर करते हुए अनिल कपूर ने लिखा - 'मेरी जिंदगी का हर एक दिन बेहतर सिर्फ तुम्हारी वजह से हुआ है। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं सुनीता कपूर। तुम मेरी हर खुशी की वजह हो। मैं बहुत लकी हूं। लव यू।' 

अनिल कपूर के इस पोस्ट के बाद उनकी बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी सोशल मीडिया पर खास मैसेज लिखा। सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'मेरे पास आपको कहने के लिए शब्द नहीं है कि आप मेरी जिंदगी में क्या मायने रखती हैं। आप मेरी हमेशा से रोल मॉडल रही हैं।'

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन