1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सारा अली खान के फिल्मफेयर अवार्ड के पोस्ट पर कार्तिक आर्यन ने इस अंदाज में किया विश

सारा अली खान के फिल्मफेयर अवार्ड के पोस्ट पर कार्तिक आर्यन ने इस अंदाज में किया विश

 Published : Mar 25, 2019 07:50 am IST,  Updated : Mar 25, 2019 07:50 am IST

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू करने का बाद से ही काफी सुर्खियों में रहती हैं। उनकी पहली फिल्म केदारनाथ लोगों को काफी अच्छी लगी वहीं उनकी दूसरी फिल्म सिंबा जो रणवीर सिंह के साथ थी उसे भी लोगों ने काफी सराहा। 

sara ali khan and kartik aryan- India TV Hindi
sara ali khan and kartik aryan Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू करने का बाद से ही काफी सुर्खियों में रहती हैं। उनकी पहली फिल्म केदारनाथ लोगों को काफी अच्छी लगी वहीं उनकी दूसरी फिल्म सिंबा जो रणवीर सिंह के साथ थी उसे भी लोगों ने काफी सराहा। सिर्फ इतना ही नहीं उनकी एक्टिंग लोगों को इतनी पसंद आई जिसकी वजह से फिल्म केदारनाथ के लिए सारा को बेस्ट डेब्यू फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला।

सारा ने अवॉर्ड के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की और एक खास मैसेज भी लिखा। सारा की पोस्ट के नीचे कार्तिक आर्यन ने एक प्यारा सा कमेंट किया।

सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'इस अवॉर्ड के लिए बहुत शुक्रिया फिल्मफेयर। इस ब्लैक लेडी को किस करने का मौका मिला। यह अवॉर्ड केदारनाथ टीम के सभी लोगों के लिए है। मेरे सपने को पूरा करने के लिए धन्यवाद। जय भोलेनाथ।'

सारा की इस फोटो के नीचे कार्तिक आर्यन ने कमेंट किया। उन्होंने लिखा- Congratulations सारा, अब तो कॉफी से काम नहीं चलेगा, दिल्ली में पार्टी करते हैं। कार्तिक ने इस कमेंट में हार्ट इमोजी भी बनाया।

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान इन दिनों दिल्ली में अपनी आने वाली फिल्म 'लव आज कल 2' की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग करते वक्त की इन दोनों की तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही दोनों की तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें सारा, कार्तिक के कंध पर सिर रखी हुई थीं।

इससे पहले कार्तिक और सारा अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुआ था। इस वीडियो की वजह से इन्हें ट्रोलर्स का सामना भी करना पड़ा। वीडियो में सारा, कार्तिक के साथ बाइक पर सवारी करती हुई नजर आई थीं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन