1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मलाइका-अर्जुन की शादी की तारीख आई सामने, इस दिन ले सकते हैं 7 फेरे

मलाइका-अर्जुन की शादी की तारीख आई सामने, इस दिन ले सकते हैं 7 फेरे

 Published : Mar 27, 2019 09:52 pm IST,  Updated : Mar 27, 2019 09:52 pm IST

मलाइका और अर्जुन लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

मलाइका-अर्जुन- India TV Hindi
मलाइका-अर्जुन

मुंबई:अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अगले महीने 19 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध सकते हैं। बज की रपट के अनुसार, ऐसी अटकलें हैं कि अर्जुन और मलाइका क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी करेंगे, जिसमें करीना-करिश्मा से लेकर रणवीर-दीपिका तक को शादी का न्योता दिए जाने की उम्मीद है। मलाइका और अर्जुन लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

अर्जुन ने शादी की अफवाहों को लेकर आईएएनएस से कहा, "जब बताने के लिए कुछ होगा है तो आप सभी को पता चल जाएगा।" अभिनेता और निर्माता अरबाज खान की पूर्व पत्नी मलाइका ने एक साक्षात्कार में शादी की अफवाहों का खंडन करते हुए कहा था कि यह सब 'मीडिया की देन' है। उन्होंने कभी नहीं कहा कि वह अर्जुन को डेट कर रही थी। हालांकि तलाक के बाद वह प्यार पाने के बारे में बात करती थीं।

मलाइका ने कहा था, "हर कोई फिर से प्यार में होना चाहता है, एक रिश्ते में होना चाहता है। कोई भी अपने जीवन में अकेला नहीं रहना चाहता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मेरे चारों ओर लोग क्या कहते हैं, लेकिन मुझे खुशी है कि मैंने इसे खुद से पसंद किया था।" 

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें-

Also Read:

BJP में शामिल हुईं जया प्रदा, रामपुर लोकसभा सीट पर आजम खां को देंगी टक्कर?

दिलजीत दोसांझ और कृति सेनन की फिल्म 'अर्जुन पटियाला' अब इस डेट को होगी रिलीज

रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 2' की शूटिंग हुई शुरू

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन