1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अर्जुन कपूर के साथ क्रिस्चियन वेडिंग पर बोली मलाइका अरोड़ा

अर्जुन कपूर के साथ क्रिस्चियन वेडिंग पर बोली मलाइका अरोड़ा

 Published : Mar 12, 2019 06:39 am IST,  Updated : Mar 12, 2019 06:41 am IST

अर्जुन कपूर के साथ क्रिस्चियन वेडिंग करने की बात पर बोलीं मलाइका अरोड़ा। कहा-सब अफवाह है।

Malaika arora- India TV Hindi
Malaika arora Image Source : INSTAGRAM/MALAIKA ARORA

मलाइका अरोड़ा(Malaika Arora) इन दिनों अर्जुन कपूर(Arjun Kapoor) के साथ रिलेशनशिप में होने को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। दोनों को हमेशा साथ में देखा जाता है। दोनों साथ में डिनर या पार्टी में जाते हुए भी नजर आते हैं। इन दिनों अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के क्रिस्चियन वेडिंग की खबरें आ रही थीं। मगर इन खबरों से मलाइका अरोड़ा ने इनकार कर दिया है। हाल ही में दि एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर के साथ चर्च वेडिंग की खबरों से मलाइका ने साफ इनकार कर दिया है।

अनुपमा चोपड़ा को दिए एक इंटरव्यू में दिए इंटरव्यू में जब मलाइका से अर्जुन कपूर के साथ चर्च वेडिंग के बारे में पूछा गया तो मलाइका ने बताया यह खबरें बनाई जा रही हैं। यही बातें उन्होंने फनी अंदाज में अर्जुन कपूर के बारे में भी कहीं। 

इसके साथ ही मलाइका ने कहा- वह तलाक के बाद अकेले नहीं रहना चाहती हैं और हर कोई रिलेशनशिप में रहना चाहता है। इससे साफ पता चलता है की वह रिलेशनशिप में हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने तलाक के बारे में बात की। उन्होंने कहा- मुझे कई लोगों ने सलाह दी की तलाक मत लो। मगर वह अपने फैसले पर अड़ी रहीं। मलाइका इस बात को स्वीकारती हैं उन्होंने जो भी फैसला लिया उससे वह खुश हैं।

मलाइका और अर्जुन हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। मगर दोनों में से किसी ने अभी तक रिलेशनशिप में होने की पुष्टि नहीं की है।

आपको बता दें कुछ समय खबरें आ रही थीं कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अप्रैल के महीने में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं और यह वेडिंग क्रिस्चियन वेडिंग होने वाली थी।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

शादी के बाद आकाश अंबानी ने पत्नी श्लोका को कुछ इस अंदाज में मीडिया से कराया इंट्रोड्यूज, कहा- 'मेरी पत्नी से मिल लो...'

दुबई में शाहरुख खान को मिली रहस्यमय महिला

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन