1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अर्जुन कपूर ने 'पानीपत' में अपने रोल का किया खुलासा, पेशवा के किरदार में आएंगे नज़र

अर्जुन कपूर ने 'पानीपत' में अपने रोल का किया खुलासा, पेशवा के किरदार में आएंगे नज़र

 Published : Mar 23, 2019 04:28 pm IST,  Updated : Mar 23, 2019 04:28 pm IST

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इन दिनों पीरियड फिल्म 'पानीपत' की शूटिंग कर रहे हैं। कई बार वह फिल्म से अपने लुक को छुपाने की कोशिश करते भी नज़र आए, लेकिन अब उन्होंने फिल्म से अपने रोल का खुलासा कर दिया है।

Arjun Kapoor- India TV Hindi
Arjun Kapoor Image Source : INSTAGRAM

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इन दिनों पीरियड फिल्म 'पानीपत' की शूटिंग कर रहे हैं। कई बार वह फिल्म से अपने लुक को छुपाने की कोशिश करते भी नज़र आए, लेकिन अब उन्होंने फिल्म से अपने रोल का खुलासा कर दिया है। उन्होंने बताया कि फिल्म में वह पेशवा का किरदार निभा रहे हैं। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की फिल्म करने पर होने वाले दवाब के बारे में अर्जुन ने एक कार्यक्रम में कहा, "जब आप शूटिंग में खो जाते हैं तो आप दवाब के बारे में नहीं सोचते। आप सिर्फ इतना सोचते हैं कि आपके शॉट, सीन और काम को अच्छा होना है। अपनी पहली ऐतिहासिक फिल्म में संजू सर, कृति के साथ काम करने का आनंद ले रहा हूं। चूंकि आशू सर सोचते हैं कि मैं जब आपके सामने पेशवा के रूप में आऊंगा तो उसका प्रभाव पड़ना चाहिए, इसलिए मैं अभी तक अपना किरदार छिपा रहा था। तो मैं फिल्म में पेशवा का किरदार कर रहा हूं।"

उन्होंने कहा, "नीता लुल्ला ने कॉस्ट्यूम्स पर शानदार काम किया है। हमने फिल्म की लगभग 60 प्रतिशत शूटिंग कर ली है तो मुझे लगता है कि आगामी दो महीनों में हम फिल्म पूरी कर लेंगे और उम्मीद है कि आप लोग मेरी फिल्म को इस साल के अंत तक देख लेंगे।"

निर्देशक आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बन रही 'पानीपत' में संजय दत्त और कृति सेनन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म इसी साल 6 दिसंबर को रिलीज होगी।

'पानीपत' के अलावा अर्जुन 'संदीप और पिंकी फरार' में परिणीति चोपड़ा के साथ नज़र आएंगे। फिल्मों के अलावा अर्जुन मलाइका अरोड़ा संग अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं।

(इनपुट-IANS)

Also Read:

श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठा की शादी पर शक्ति कपूर ने तोड़ी चुप्पी

Kesari Box Office Collection Day 2: अक्षय-परिणीति की फिल्म 'केसरी' की ताबड़तोड़ कमाई जारी

सलमान खान के लिए बहन अर्पिता ने लिखा इमोशनल पोस्ट, कही ये बड़ी बात

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन