1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान के लिए बहन अर्पिता ने लिखा इमोशनल पोस्ट, कही ये बड़ी बात

सलमान खान के लिए बहन अर्पिता ने लिखा इमोशनल पोस्ट, कही ये बड़ी बात

 Published : Mar 23, 2019 01:08 pm IST,  Updated : Mar 23, 2019 01:10 pm IST

सलमान खान बहन अर्पिता खान शर्मा के बेटे आहिल शर्मा के कितने करीब यह बात हर किसी को पता है। हाल ही में अर्पिता ने अपने सोशल अकाउंट पर भाई सलमान और बेटे आहिल की फोटो शेयर करते हुए बेहद प्यारा सा कैप्शन लिखा। अर्पिता ने लिखा कि मेरी जिंदगी एक फ्रेम में कैद है। मेरे भाई और मेरा बेटा.... भगवान का बहुत शुक्रिया कि उनकी कृपा मेरे ऊपर है।

salman khan- India TV Hindi
salman khan

सलमान खान बहन अर्पिता खान शर्मा के बेटे आहिल शर्मा के कितने करीब यह बात हर किसी को पता है। हाल ही में अर्पिता ने अपने सोशल अकाउंट पर भाई सलमान और बेटे आहिल की फोटो शेयर करते हुए बेहद प्यारा सा कैप्शन लिखा। अर्पिता ने लिखा कि ''मेरी जिंदगी एक फ्रेम में है। मेरे भाई और मेरा बेटा.... भगवान का बहुत शुक्रिया कि उनकी कृपा मेरे ऊपर है।''

सलमान खान (Salman Khan) को फैमिली मैन के तौर पर देखा जाता है। वह अक्सर इवेंट्स और शोज पर अपने भाई अरबाज खान, सोहेल खान, बहन अर्पिता और अलवीरा के साथ नजर आते हैं। अर्पिता के बेटे के साथ सलमान की खास बॉन्डिंग नजर आती हैं। अर्पिता की बहन ने अभी हाल में ही एक फोटो शेयर की है जिसमें उनकी यह बॉन्डिंग नजर आती है। वह अपने अपने बेटे आहिल और सलमान की फोटोग्राफ और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। 

अर्पिता की इंस्टाग्राम फोटो में सलमान खान, उनका बेटा आहिल और वह साथ में हैं। फोटो के कैप्शन में अर्पिता ने लिखा है, 'एक फ्रेम में मेरी जिंदगी, मेरे भैया और मेरा बेटा। भगवान को इस उत्तम आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।' अर्पिता अपने भाई सलमान के बेहद करीब हैं। इस पोस्ट में लिखे इमोशनल कैप्शन से यह साफ जाहिर हो रहा है कि सलमान उनकी लाइफ में कितनी वैल्यू रखते हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन