1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठा की शादी पर शक्ति कपूर ने तोड़ी चुप्पी

श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठा की शादी पर शक्ति कपूर ने तोड़ी चुप्पी

 Published : Mar 23, 2019 04:11 pm IST,  Updated : Mar 23, 2019 04:14 pm IST

श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की लव लाइफ अक्सर चर्चा में रहती है। आदित्य रॉय कपूर, फरहान अख्तर के बाद अब उनका नाम रोहन श्रेष्ठा से जुड़ रहा है।

Shakti Kapoor, Shraddha Kapoor- India TV Hindi
Shakti Kapoor, Shraddha Kapoor Image Source : INSTAGRAM

श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की लव लाइफ अक्सर चर्चा में रहती है। आदित्य रॉय कपूर, फरहान अख्तर के बाद अब उनका नाम रोहन श्रेष्ठा से जुड़ रहा है। खबरों के मुताबिक, श्रद्धा के पेरेंट्स उनपर शादी का दबाव बना रहे हैं और इसी वजह से उन्होंने अगले साल तक रोहन से शादी करने की सोची है, लेकिन श्रद्धा के पापा शक्ति कपूर का इस बारे में कुछ और ही कहना है। स्पॉटबॉय के साथ एक इंटरव्यू में शक्ति ने कहा- ''श्रद्धा अगले 4-5 साल तक किसी से शादी नहीं करेंगी। उनके पास अभी बहुत काम है और वह पूरी तरह से फोक्सड हैं। उनका अगले दो साल का कैलेंडर बुक है। यह खबरें गलत हैं।''

शक्ति ने यह भी कहा कि श्रद्धा का नाम इंडस्ट्री के कई लोगों से पहले भी जुड़ चुका है। उन्होंने कहा कि रोहन के पापा राकेश उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं और वो सब फैमिली फ्रेंड्स हैं। ''मेरी बेटी की ज़िंदगी में जो कुछ होता है, वह मुझे सब बताती है। वह अपने माता-पिता की अनुमति के बिना कभी शादी नहीं करेगी।''

इसके पहले जब रोहन से श्रद्धा संग उनके अफेयर के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि वह श्रद्धा को पिछले 9 साल से जानते हैं और वो करीबी दोस्त हैं, लेकिन उन्होंने डेटिंग की खबरों का खंडन किया था।

श्रद्धा के फिल्मी करियर की बात करें तो वह फिलहाल वरुण धवन के साथ 'स्टीट डांसर 3D' की शूटिंग कर रही हैं। रेमो डिसूज़ा फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा वह साउथ के सुपरस्टार प्रभास के साथ 'साहो' में भी नज़र आएंगी। इसके अलावा उनके पास सुशांत सिंह राजपूत के साथ 'छिछोरे' भी है।

Also Read:

Kesari Box Office Collection Day 2: अक्षय-परिणीति की फिल्म 'केसरी' की ताबड़तोड़ कमाई जारी

इस वजह से पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक के पोस्टर पर था जावेद अख्तर का नाम, हुआ खुलासा

सलमान खान के लिए बहन अर्पिता ने लिखा इमोशनल पोस्ट, कही ये बड़ी बात

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन