1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्रद्धा कपूर 'बॉयफ्रेंड' रोहन श्रेष्ठा से जल्द कर सकती हैं शादी?

श्रद्धा कपूर 'बॉयफ्रेंड' रोहन श्रेष्ठा से जल्द कर सकती हैं शादी?

 Published : Mar 22, 2019 06:48 am IST,  Updated : Mar 22, 2019 07:01 am IST

बॉलीवुड में शादियों का सीज़न खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अनुष्का शर्मा-विराट कोहली से शुरू हुई शादी के बाद सोनम कपूर-आनंद आहूजा, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस भी शादी के बंधन में बंध गए।

Shraddha Kapoor- India TV Hindi
Shraddha Kapoor Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड में शादियों का सीज़न खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अनुष्का शर्मा-विराट कोहली से शुरू हुई शादी के बाद सोनम कपूर-आनंद आहूजा, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस भी शादी के बंधन में बंध गए। इस साल वरुण धवन भी अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी कर सकते हैं। अब खबर आ रही है कि श्रद्धा कपूर अपने कथित बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा से शादी कर सकती हैं।

बॉलीवुड बबल की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रद्धा और रोहन एक-दूसरे को करीब एक साल से डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, श्रद्धा एक बुरे रिलेशन से गुज़री हैं और अब वह सेटल हो जाना चाहती हैं।

रिपोर्ट यह भी कहती है कि श्रद्धा 33 की हैं और इस वजह से उनके पेरेंट्स उनपर शादी का दबाव भी डाल रहे हैं। इस वजह से श्रद्धा ने रोहन से शादी के बारे में बात भी की है। अगर सब सही रहा तो श्रद्धा अगले साल शादी के बंधन में बंध सकती हैं।

साल 2019 की शादियों के बारे में बात करें तो फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर अप्रैल-मई में शादी कर सकते हैं। वहीं, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की अफवाहें भी उड़ रही हैं।

श्रद्धा के वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल वह 'स्ट्रीट डांसर' की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म में उनके साथ वरुण धवन हैं। इसके अलावा वह प्रभास के साथ 'साहो' में भी नज़र आएंगी।

Also Read:

Kesari Movie Review: इस होली अक्षय कुमार के साथ ‘केसरी’ रंग में ज़रूर रंगिए

Holi Celebration: प्रियंका चोपड़ा ने कुछ इस अंदाज में दी अपने फैंस को होली की शुभकामनाएं

कटरीना कैफ नहीं भूमि पेडनेकर की वजह से हुआ विक्की कौशल-हरलीन सेठी का ब्रेकअप?

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन