1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. SAAHO: श्रद्धा कपूर के जन्मदिन पर रिलीज हुआ Shades Of Saaho Chapter 2

SAAHO: श्रद्धा कपूर के जन्मदिन पर रिलीज हुआ Shades Of Saaho Chapter 2

 Published : Mar 03, 2019 09:13 am IST,  Updated : Mar 03, 2019 09:26 am IST

साउथ सुपरस्टार प्रभास और श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्म 'साहो' का दूसरा चैप्टर 'शेड्स ऑफ साहो चैप्टर 2' रिलीज कर दिया गया है।

SAAHO: Shades Of Saaho Chapter 2 | Prabhas, Shraddha Kapoor- India TV Hindi
SAAHO: Shades Of Saaho Chapter 2 |Prabhas, Shraddha Kapoor

मुंबई: साउथ सुपरस्टार प्रभास और श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्म 'साहो' का दूसरा चैप्टर 'शेड्स ऑफ साहो चैप्टर 2' रिलीज कर दिया गया है। यह चैप्टर फिल्म की लीड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को जन्मदिन के तोहफे के तौर पर रिलीज किया गया है। इससे पहले फिल्म का पहला चैप्टर फिल्म के अभिनेता प्रभास के जन्मदिन पर रिलीज हुआ था। इस वीडियो में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं। अभिनेता प्रभास का भी एक्शन अवतार आपको हैरान कर देगा।

देखिए  'शेड्स ऑफ साहो चैप्टर 2'

सबसे प्रत्याशित फिल्मों में से एक "साहो" में सुपरस्टार प्रभास के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भी अहम भूमिका में नज़र आएंगी और फ़िल्म को एक साथ हिंदी, तमिल और तेलुगू में शूट किया जा रहा है। साहो में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर और चंकी पांडे एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते हुए नज़र आएंगे। बहु प्रतिभाशाली अमिताभ भट्टाचार्य के लिरिक्स और शंकर-एहसान-लॉय की अद्भुत तिकड़ी के संगीत के साथ, यह आपकी प्लेलिस्ट में जगह बनाने के लिए तैयार है।

बाहुबली फेम राणा दग्गुबाती ने भी ट्वीट करके बधाई दी है...

इस फ़िल्म में फोटोग्राफी के निर्देशक मेढ़ी, अनुभवी एडिटर श्रीकर प्रसाद और लोकप्रिय प्रोडक्शन डिजाइनर साबू सिरिल की उपस्थिति के साथ आप एक अविश्वसनीय और अद्भुत फ़िल्म की अपेक्षा कर सकते है।

यूवी क्रिएशन प्रोडक्शन और टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत, एक्शन थ्रिलर 'साहो' वामसी, प्रमोद, विक्रम द्वारा निर्मित और सुजीत द्वारा निर्देशित है जिसे एए फिल्म्स द्वारा वितरित किया जाएगा। यह फिल्म 15 अगस्त 2019 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।  

Also Read:

कंगना रनौत को मिला नया प्यार, शादी कर फैमिली शुरू करना चाहती हैं

तिक रोशन पर भड़कीं कंगना रनौत- हमने दो फिल्मों में साथ काम किया, वो कहते हैं कि वो मुझे नहीं जानते

आकाश अंबानी-श्लोका मेहता की प्री-वेडिंग पार्टी से देखें आलिया भट्ट, मलाइका अरोड़ा, खुशी कपूर की अनदेखी तस्वीरें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन