1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत को मिला नया प्यार, शादी कर फैमिली शुरू करना चाहती हैं

कंगना रनौत को मिला नया प्यार, शादी कर फैमिली शुरू करना चाहती हैं

 Published : Mar 02, 2019 09:17 pm IST,  Updated : Mar 02, 2019 09:19 pm IST

कंगना रनौत अपनी प्रोफेशनल लाइफ में तो अच्छा कर ही रही हैं, लेकिन अपनी निज़ी ज़िंदगी में भी वो प्यार में हैं।

 Kangana Ranaut- India TV Hindi
Kangana Ranaut Image Source : INSTAGRAM

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) हमेशा से अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं। 'राज़:द मिस्ट्री कन्टीन्यूज़' की मेकिंग के दौरान अध्ययन सुमन के साथ उनका अफेयर चर्चा में रहा तो वहीं ऋतिक रोशन संग उनका विवाद कौन भूल सकता है। कंगना अपनी प्रोफेशनल लाइफ में तो अच्छा कर ही रही हैं, लेकिन अपनी निज़ी ज़िंदगी में भी वो प्यार में हैं। उन्होंने कंफर्म किया कि वो रिलेशन में हैं और शादी कर फैमिली भी शुरू करना चाहती हैं।

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में उन्होंने कहा- ''मेरा एक रोमांटिक साइड है। मुझे लगता है कि कलाकार होने के नाते आपमें कुछ चाहत होनी चाहिए। मुझे याद नहीं कि मैं कब बिना प्यार के थी। प्यार में मेरा अनुभव खराब रहा है, लेकिन मैं बहुत जल्दी आगे बढ़ जाती हूं।''

''मेरी ज़िंदगी में अभी कोई है। इस समय मुझे रेग्युलर डेटिंग की ज़रूरत महसूस नहीं होती।  इस उम्र में मुझे ऐसे साथी की ज़रूरत है, जो मुझे प्रेरित कर सके।''

उनसे पूछा गया कि क्या वो शादी करने वाली हैं? ''हां, ज़रूर, मैं शादी करूंगी। मुझे बढ़ती हुई जनसंख्या की चिंता ज़रूर है, लेकिन मैं अपना परिवार ज़रूर शुरू करना चाहूंगी।''

उन्होंने कहा कि इतने सालों में उनके लिए प्यार की परिभाषा बदल गई है। ''मुझे अब संभालना आसान है।''

Also Read:

ऋतिक रोशन पर भड़कीं कंगना रनौत- हमने दो फिल्मों में साथ काम किया, वो कहते हैं कि वो मुझे नहीं जानते

आकाश अंबानी-श्लोका मेहता की प्री-वेडिंग पार्टी से देखें आलिया भट्ट, मलाइका अरोड़ा, खुशी कपूर की अनदेखी तस्वीरें

करीना कपूर करना चाहती थीं राहुल गांधी को डेट, वायरल हुआ वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन