1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत की फिल्म 'मेंटल है क्या' की रिलीज डेट बढ़ी आगे, अब इस दिन होगी रिलीज

कंगना रनौत की फिल्म 'मेंटल है क्या' की रिलीज डेट बढ़ी आगे, अब इस दिन होगी रिलीज

 Published : Feb 28, 2019 04:43 pm IST,  Updated : Feb 28, 2019 04:43 pm IST

कंगना रनौत और राजकुमार राव की फिल्म 'मेंटल है क्या' की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। अब यह फिल्म मई 2019 में रिलीज होगी।

Mental hai kya- India TV Hindi
Mental hai kya Image Source : INSTAGRAM

कंगना रनौत(Kangana Ranaut) की अगली फिल्म 'मेंटल है क्या' रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 29 मार्च 2019 में रिलीज होने वाली थी मगर अब इस फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। कंगना रनौत और राजकुमार राव(Rajkummar Rao) की यह फिल्म अब मई 2019 में रिलीज होगी। फिल्म की डेट आगे बढ़ाने के लिए कंगना रनौत ने कहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक कंगना ने फिल्म के डायरेक्टर प्रकाश कोवेलामुडी से रिलीज डेट आगे बढ़ाने के लिए कहा है। रिलीज डेट आगे बढ़ाने के पीछे की वजह जनवरी में रिलीज हुई कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' है। कंगना चाहती हैं कि उनकी दोनों फिल्मों की रिलीज के बीच में कुछ दिनों का गैप हो। मणिकर्णिका एक पीरियड ड्रामा थी तो वहीं मेटंल है क्या एक कॉमेडी फिल्म होने वाली है। 

कंगना का कहना है कि फिल्म अगर 29 मार्च को रिलीज होती है तो वह फिल्म के प्रमोशन में काफी बिजी हो जाएंगी। ऐसे में मेकर्स ने कंगना की बात मान ली है और फिल्म मेंटल है क्या अब मई 2019 में रिलीज होगी।

कंगना रनौत की फिल्म मेंटल है क्या एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं। फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव में नजर आने वाले हैं। इससे पहले फिल्म क्वीन में राजकुमार राव और कंगना रनौत साथ में काम कर चुके हैं। फिल्म में अमायरा दस्तूर, जिमा शेरगिल और सतीश कौशिक भी नजर आने वाले हैं।

कुछ समय पहले खबरे आ रहीं थीं की कंगना ने 'मेंटल है क्या' की टीम को परेशान कर दिया है। वह अपना सोलो पोस्टर रिलीज करने की मांग कर रही हैं। इससे पहले भी फिल्म के कई पोस्टर रिलीज हो चुके हैं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

Total Dhamaal Box Office Collection Day 6: अजय देवगन की फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में होगी शामिल, कमाए 88 करोड़

Luka Chuppi Box Office Prediction: जानिए कार्तिक आर्यन-कृति सेनन की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा हाल?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन