1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Total Dhamaal Box Office Collection Day 6: अजय देवगन की फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में होगी शामिल, कमाए 88 करोड़

Total Dhamaal Box Office Collection Day 6: अजय देवगन की फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में होगी शामिल, कमाए 88 करोड़

 Published : Feb 28, 2019 03:48 pm IST,  Updated : Feb 28, 2019 04:07 pm IST

अजय देवगन की फिल्म 'टोटल धमाल' जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है। फिल्म ने 6 दिन में 88 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

Total Dhamaal Box office collection- India TV Hindi
Total Dhamaal Box office collection Image Source : INSTAGRAM/AJAY DEVGN

अजय देवगन(Ajay Devgn) की फिल्म टोटल धमाल(Total Dhamaal) बॉक्स-ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही है। फिल्म ने 6 दिन में लगभग 88 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। डायरेक्टर इंद्र कुमार की फिल्म टोटल धमाल में अजय देवगन के साथ माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी नजर आए हैं। यह फिल्म धमाल फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। पहली फिल्म धमाल 2007 में दूसरी फिल्म डबल धमाल 2011 में और अब तीसरी फिल्म टोटल धमाल रिलीज हुई है। फिल्म ने पहले दिन 16.50 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म ने छठे दिन 7.05 करोड़ का बिजनेस किया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म टोटल धमाल के बिजनेस के बारे में जानकारी दी है।

तरण आदर्श ने ट्वीट करके बताया फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। फिल्म ने पहले दिन 16.50 करोड़, दूसरे दिन 20.40 करोड़, तीसरे दिन 25.50 करोड़, चौथे दिन 9.85 करोड़, पांचवे दिन 8.75 करोड़ और छठे दिन 7.05 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ने इंडिया में टोटल 88.05 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

लोगों को यह कॉमेडी फिल्म काफी पसंद आ रही है। इस फिल्म से अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित कई सालों बाद साथ में नजर आए हैं। साथ ही फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा का आइटम सॉन्ग भी है।

Total Dhamaal Review:

धमाल फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'टोटल धमाल' रिलीज हो गई है। डायरेक्टर इंद्र कुमार इस फिल्म के साथ एक बड़ी स्टारकास्ट लेकर आए। बड़ी स्टार कास्ट लोगों को हंसाने में कामयाब हो सकती थी। मगर ऐसा हो नहीं पाया। जितनी बड़ी स्टार कास्ट थी उतना ही लोगों को हंसने के बारे में सोचना पड़ रहा था। फिल्म में अजय देवगन(Ajay Devgan), अनिल कपूर(Anil Kapoor), माधुरी दीक्षित(Madhuri Dixit), संजय मिश्रा, जावेद जाफरी, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जॉनी लीवर, बोमन ईरानी ,पीतोबाश, ईशा गुप्ता और महेश मांजरेकर हैं। इतने बड़े सितारे होनें के बावजूद भी 'टोटल धमाल' अपना धमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म की कहानी 50 करोड़ के पीछे घूमती रहती है। जिसे सभी लेना चाहते हैं। फिल्म में कुछ नयापन नहीं था। 

Also Read:

वीना मलिक ने उड़ाया IAF पायलट अभिनंदन का मज़ाक, स्वरा भास्कर-सौम्या टंडन ने लगाई लताड़

प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और इशिता कुमार की रोका सेरमनी की Inside तस्वीरें और वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन