प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा (Siddharth Chopra) और उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड इशिता कुमार की बुधवार को नई दिल्ली के ताज पैलेस में रोका सेरेमनी हुई। सेरेमनी के लिए प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ दिल्ली आई थीं। सबको लग रहा था कि प्रियंका अपनी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग के लिए आई हैं, लेकिन उन्होंने अपने भाई की रोका सेरेमनी की तस्वीर शेयर कर सबको हैरान कर दिया। सेरेमनी से कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।
Related Stories
एक तस्वीर में प्रियंका और निक एक-दूसरे की आंखों में देख रहे हैं। एक तस्वीर में कपल के साथ परिवार के लोग नज़र आ रहे हैं।
प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सिद्धार्थ और इशिता की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ''अपने छोटे भाई पर बहुत गर्व है। इशिता परिवार में स्वागत है। आप दोनों साथ में बहुत खूबसूरत लगते हैं। आपका भविष्य अच्छा हो। हैप्पी रोका।''
उसके पहले प्रियंका ने निक संग अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- ''बेस्ट ट्रैवर बडी...हैलो दिल्ली...वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है।''
इशिता ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रोका सेरेमनी से पहले सिद्धार्थ संग अपनी तस्वीर शेयर की थी।

आपको बता दें कि पिछले साल दिसंबर में ही प्रियंका और निक की शादी हुई थी और तीन महीने बाद ही उनके भाई सिद्धार्थ भी अपनी ज़िंदगी को आगे बढ़ाने की तैयारी में जुट गए हैं।
Also Read:
आकाश अंबानी-श्लोका मेहता के संगीत से नव्या नवेली नंदा का लुक वायरल, देखें तस्वीर
बॉलीवुड सिलेब्स ने ट्वीट कर IAF पायलट अभिनंदन के भारत लौटने की कामना की
शिल्पा शिंदे के बाद अर्शी खान भी राजनीति में रखेंगी कदम, कांग्रेस से मिलाएंगी हाथ!