1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के 'रोका सेरेमनी' के लिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस आए हैं दिल्ली

भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के 'रोका सेरेमनी' के लिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस आए हैं दिल्ली

 Published : Feb 27, 2019 06:08 pm IST,  Updated : Feb 27, 2019 06:12 pm IST

प्रियंका चोपड़ा के भाई का आज दिल्ली में रोका हुआ है। जिसके लिए प्रियंका और निक आज सुबह दिल्ली आए हैं।

Priyanka chopra- India TV Hindi
Priyanka chopra Image Source : INSTAGRAM/PRIYANKA CHOPRA

प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) ने बुधवार की सुबह पति निक जोनस(Nick Jonas) के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि वह दिल्ली आई हुई हैं। जैसे ही  प्रियंका ने दिल्ली में होने की फोटो शेयर की थी तो सभी को लगने लगा कि वह अपनी आने वाली फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' की शूटिंग के लिए दिल्ली आई हैं। मगर अब प्रियंका के दिल्ली आने की असली वजह पता चल गई है। प्रियंका ने इस राज से परदा उठा दिया है।

प्रियंका और निक दिल्ली उनके छोटे भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के रोका सेरेमनी के लिए आए हैं। उनके छोटे भाई सिद्धार्थ का रोका इशिता कुमार से हुआ है। यह रोका सेरेमनी नई दिल्ली के ताज पैलेस में हुई है। प्रियंका ने रोका सेरेमनी की फोटो भी शेयर की है।

प्रियंका ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- मेरे छोटे भाई मुझे तुम पर गर्व है। इशिता फैमिली में तुम्हारा स्वागत है। तुम दोनों साथ में बहुत प्यारे लगते हो। मैं तुम दोनों के अच्छे भविष्य की कामना करती हूं। हैप्पी रोका।

प्रियंका ने 3 फोटो शेयर की हैं। जिसमें से एक में उनकी मां मधु चोपड़ा भी नजर आ रही हैं। साथ ही इशिता और सिद्धार्छ पूजा करते नजर आ रहे हैं।

प्रियंका ने जो फोटो शेयर की थी उसमें निक और प्रियंका गाड़ी में बैठे नजर आ रहे हैं। दोनों ने ब्लैक गॉगल्स लगाए हैं। तस्वीर के साथ प्रियंका लिखती हैं- सफर के लिए सबसे अच्छा हमसफर! हेलो दिल्ली! वापस आकर अच्छा लगा।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

Total Dhamaal Box Office Collection: अजय देवगन, अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी

श्रद्धा कपूर के जन्मदिन पर आएगा 'शेड्स ऑफ साहो चैप्टर 2', फिल्म में दिखेगा एक्ट्रेस का एक्शन अवतार

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन