1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नकली घोड़े के लिए ट्रोल हो रही कंगना को अनुपम खेर और परेश रावल का समर्थन

नकली घोड़े के लिए ट्रोल हो रही कंगना को अनुपम खेर और परेश रावल का समर्थन

 Published : Feb 26, 2019 08:50 am IST,  Updated : Feb 26, 2019 08:50 am IST

अनुपम खेर ने कंगना की हालिया रिलीज फिल्म 'मर्णिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' के एक फाइट सीक्वेंस के लिए मशीनरी घोड़े का उपयोग करने के लिए उन्हें (कंगना को) ट्रोल किए जाने पर प्रतिक्रिया जताई।

कंगना- India TV Hindi
कंगना

मुंबई: अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल करने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत को हिंदी फिल्म उद्योग में उनकी कड़ी मेहनत के लिए दशकों तक याद किया जाएगा। अनुपम ने सोमवार को एक उपयोगकर्ता द्वारा कंगना की हालिया रिलीज फिल्म 'मर्णिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' के एक फाइट सीक्वेंस के लिए मशीनरी घोड़े का उपयोग करने के लिए उन्हें (कंगना को) ट्रोल किए जाने पर प्रतिक्रिया जताई।

अनुपम (63) ने प्रतिक्रिया जताते हुए कंगना को सेल्फमेड एक्ट्रेस बताया। उन्होंने लिखा, "एक सेल्फमेड एक्ट्रेस कंगना रनौत के खिलाफ इस आदमी में कितना जहर है। इस तरह के लोगों को बेवकूफ कहा जाता है। पूरी दुनिया के कलाकार ऐसा करते हैं। यही उनका काम है। फिल्मों में कड़ी मेहनत के लिए उन्हें (कंगना को) दशकों तक याद किया जाएगा। जबकि तुमन उनके नाम का इस्तेमाल कर 15 मिनट की प्रसिद्धि हासिल की है।"

परेश रावल ने भी ट्वीट करके कंगना का समर्थन किया और कहा, लोगों को लगता है सुपरहीरो भी सच में उड़ते हैं।

 

https://twitter.com/akashbanerjee/status/1098586585765953537

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन